फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Look at the moon and ask for good fortune

Etawah News: चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य

Wed, 01 Nov 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Look at the moon and ask for good fortune
फोटो
विज्ञापन


- चांद की उतारी आरती, बड़ों का लिया आशीष
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। करवाचौथ का पर्व बुधवार को शहर से लेकर जिले भर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह से लेकर दोपहर तक घरों में महिलाएं पकवान बनाने के बाद, शाम होते ही सजने संवरने के बाद चांद निकलने का इंतजार करते बिताया। ऐसे में जिन विवाहिताओं का पहला करवाचौथ था, वह और भी ज्यादा खुश थीं। चांद निकलते ही सभी ने पूजन अर्चन करके पति के लंबी उम्र की कामना की।
रात में चांद का दीदार होने के बाद विवाहिताओं ने पूजा की और छलनी से चंद्र देव को देखने के बाद अर्ध्य देकर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। पति भी महिलाओं की खुशी को और बढ़ाने के लिए उनके लिए फूलों का गजरा लेकर आए। पूजा के बाद पति के हाथ से मिठाई खाने और जल पीने के बाद व्रत पूरा किया। आठ बजते ही चांद देखने की उत्सुकता लोगों में इस कदर बढ़ गई कि सभी चांद देखने के लिए छतों पर चढ़ गए। चांद दिखते ही अपनी खुशी प्रदर्शित की। बच्चों ने पटाखे चलाकर चांद निकल आने की सूचना दी। पूजा अर्चना करने के बाद महिलाओं ने घर के बड़ों का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

करवाचौथ की पूजा अर्चना करने के बाद शुरू हुआ मोबाइल फोन से सेल्फी लेने का दौर चला। पति- पत्नी ने इस पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी कर एक दूसरे के प्रति अपना स्नेह प्रदर्शित करते हुए खुशियां व्यक्त की। इस मौके पर बच्चों ने घर से बाहर व छतों पर काफी देर तक पटाखे चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


48 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा
जिला व सेंट्रल जेल में 48 महिला बंदियों ने भी रखा व्रतजिला कारागार व सेंट्रल जेल की 48 महिला बंदियों ने भी बुधवार को करवा चौथ का व्रत रखकर अपने पतियों के दीर्घायु होने की कामना की। जेल प्रशासन ने व्रत रखीं महिला बंदियों के लिए पूजा सामग्री की व्यवस्था की।

साथ ही जिन महिलाओं के पति जेल में बंद हैं, ऐसी महिलाओं को उनसे मिलवाया भी गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाॅ. राम धनी ने बताया कि जिला कारागार में कुल 93 महिलाएं बंद है, इनमेंं औरैया जिले की 38, इटावा जिले की 55 महिलाएं शामिल हैं। 48 महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। सात महिलाओं के पति कारागार में बंद हैं, ऐसी महिलाओं की मुलाकात उनके पतियों से कराई गई। सेंट्रल जेल में कुल 33 महिलाएं हैं। नौ महिलाओं ने व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed