{"_id":"580516554f1c1bf132702f52","slug":"lion-jesica-chidren-open-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"शावकों ने खोली आंखें, मां जेसिका को निहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शावकों ने खोली आंखें, मां जेसिका को निहारा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
asiatic lion of gir national park
- फोटो : gujrattourism
इटावा सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर में शेरनी जेसिका के शावकों ने सोमवार को आंखें खोल दीं। उन्होंने दुलार कर रही मां को निहारा। शावकों के आंख खोलने की खबर से सफारी में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क में जन्मे जेसिका के दो शावकों ने जन्म के 11 दिन बाद आंखें खोलीं। पहली बार मां जेसिका और अपने आशियाने को निहारा। सूत्रों के अनुसार यह सूचना जेसिका और उसके शावकों की देखरेख कर रहे कीपर ने सार्वजनिक की। जिसके बाद सफारी को एक और खुशी मिल गई। अब सभी इस इंतजार में हैं कि कब जेसिका के शावकों की बाड़े में उछलकूद शुरू हो। पशु विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य तौर से शावक 20 से 25 दिनों के बीच पैरों पर खड़ा होने लगते हैं। इससे माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में शावक इस अवस्था में पहुंच जाएंगे और बाड़े में शावकों की चहलकदमी शुरू हो जाएगी। उधर दूसरी और इटावा सफारी प्रशासन आईवीआरआई की उस रिपोर्ट के इंतजार में बैठा है, जिससे इस बात पर अंतिम मुहर लगेगी कि सफारी के सभी शेर कैनाइन डिस्टेंपर संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन