फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Legal awareness camp on the POCSO Act organized at Rising Sun School.

Etawah News: राइजिंग सन स्कूल में पॉक्सो एक्ट पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Thu, 01 Oct 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Legal awareness camp on the POCSO Act organized at Rising Sun School.
फोटो 31::::कार्यक्रम को संबोधित करते सिविल जज। स्रोत स्वयं
बकेवर। राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। शिविर का विषय यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज उमेश यादव थे। प्रधानाचार्य जेएस भदौरिया ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सिविल जज उमेश यादव ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की सरल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं को यौन शोषण, उत्पीड़न और अश्लील सामग्री से सुरक्षा देता है। उन्होंने गुड टच और बैड टच का अंतर समझाया।
विज्ञापन


ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत माता-पिता या विश्वसनीय व्यक्ति को देने को कहा। बच्चों को चाइल्डलाइन 1098 और पुलिस हेल्पलाइन 112 के बारे में भी बताया गया। उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकारों और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी जानकारी दी। इस शिविर में कक्षा 6 से 12 तक के 303 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed