फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   laayans klab ne diya sammaan

लायंस क्लब ने दिया सम्मान

Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
laayans klab ne diya sammaan
इटावा। लायंस क्लब इटावा मंडल का प्रथम लायंस सम्मेलन, अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह धूमधाम के साथ हुआ। निवर्तमान मंडलाध्यक्ष अजय सनाढ्य ने पर्यावरण संरक्षण, असहाय, पीड़ितों की वैश्विक महामारी में सेवा के लिए क्लब के सभी सदस्यों को प्रशस्तिपत्र दिया।
विज्ञापन

अधिष्ठापन एवं दीक्षा अधिकारी सुनीता बंसल ने मनीष गुप्ता को नवीन सदस्य के रूप में दीक्षा ग्रहण कराई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल भार्गव और उनके निदेशक मंडल को अधिष्ठापित कराया गया।
विज्ञापन

विश्वदीप सिंह ने क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। पूर्व मंडलाध्यक्ष अशोक कपूर ने समाज के सभी वर्गों तथा क्लब के सभी सदस्यों को साथ लेकर सेवा कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोम सिंह ने नवीन उत्कृष्ट सदस्यता वृद्धि पर जोर दिया। तरुण अग्रवाल, जमुना दास अग्रवाल ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पांच छात्राओं को केपी वर्मा, डॉ. सीएस दुबे, डॉ. एससी गुप्ता, डॉ. डीके दुबे, तरन पाल सिंह कालरा के सौजन्य से साइकिल प्रदान की गई।

कार्यक्रम में ब्रजेश चंद्रा, अनिल वर्मा, प्रतिमा राना, रजनी सिंघल, डॉ. एमएम पालीवाल, डॉ. अमोल बाजपेयी, गौरव पोरवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। परिधि वर्मा ने ध्वज वंदना पढ़ी। संचालन ज्ञान अग्रवाल एवं श्रवण अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed