{"_id":"606a04038ebc3ed4be2dcc32","slug":"korona-se-maut-etawha-news-knp6215782147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से वृद्ध की आगरा में हुई मौत, 6 बंदियों समेत 13 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से वृद्ध की आगरा में हुई मौत, 6 बंदियों समेत 13 मिले संक्रमित
विज्ञापन
इटावा। दिल का दौड़ा पड़ने पर आगरा में भर्ती कराए गए वृद्ध की कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो गई। पिछले सप्ताह में एक मरीज की कानपुर में मौत हुई थी। जिले में अब तक 109 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। रविवार को छह बंदियों समेत 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
बसरेहर क्षेत्र के ग्राम कर्री बीना गांव के 65 वर्षीय वृद्ध को तीन दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। परिजन आगरा के अस्पताल ले गए थे। दो अप्रैल को हुई आरटीपीसीआर जांच में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रविवार को अस्पताल में ही मौत हो गई।
रविवार को जिला जेल के छह बंदियों और छह महिलाओं समेत 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तीन महिलाएं शहर की प्रोफेसर कॉलोनी, एक महिला समेत दो लोग आवास विकास कॉलोनी, एक व्यक्ति पुरबिया टोला और एक बुजुर्ग बसरेहर के ग्राम कर्री बीना में संक्रमित निकला है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 5890 हो गई है। इसमें 5685 स्वस्थ्य हो चुके हैं और 96 का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
2262 की हुई जांच
रविवार को 2262 लोगों की कोरोना जांच हुई। इनमें 1324 जांच एंटीजन और 938 आरटीपीसीआर से की गईं। अब तक चार लाख 52 हजार 996 लोगों की जांच हो चुकी है। जनवरी से अब तक 94 दिन में 171 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमेें 147 स्वस्थ्य हो चुके हैं और चार संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।