फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kidnapping case registered after four years on court orders

Etawah News: चार साल बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा

Sat, 28 Oct 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 28 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping case registered after four years on court orders
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल पहले एक विवाहिता का उसके पांच वर्षीय पुत्र के साथ मैनपुरी क्षेत्र के दो लोग अपहरण कर ले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी मैनपुरी जिले के एक गांव में की थी। जिसके बाद उसकी पुत्री से एक पुत्र भी हुआ था। पुत्री अपने पुत्र के साथ चार साल पहले गांव आई थी। वह अपने मायके से वापस जा रही थी। तभी चौबिया थाना क्षेत्र के रैपुरा भट्ठा के पास मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव निवासी सौरव व रवि उसकी पुत्री को ससुराल छोड़ने की बात कहकर ऑटो से बैठा कर ले गए थे। लेकिन उसकी पुत्री ससुराल नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उसके बाद पीड़ित पिता ने खोजबीन करने के बाद चौबिया थाना पहुंच पूरी घटना के बारे में पुलिस को अवगत कराया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब से पीड़ित पिता दफ्तरों के चक्कर काट रहा था। जिसके बाद उसने सितंबर के माह में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर सौरव और रवि के खिलाफ पुलिस ने अपहरण और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed