फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   khuskhabri

एक सप्ताह में शुरू होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस का निर्माण

Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
khuskhabri
ऊसराहार। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य एक सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने ताखा क्षेत्र में संयत्र लगाने के लिए जमीन तलाशना शुरू की है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे कुदरैल गांव के पास जुड़ेगा। ताखा क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायत की भूमि एक्सप्रेस वे के निर्माण में प्रयोग में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उप्र शासन की महत्वपूर्ण परियोजना बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू होगा। भरतिया रजवाहा पर कुदरैल गांव के पास स्थित चौराहा पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इटावा जनपद में एक्सप्रेस वे निर्माण दिलीप विल्ड ग्रुप को सौंपा गया है। इसके लिए कंपनी के अधिकारियों ने क्षेत्र में आकर निर्माण कार्य का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। ताखा क्षेत्र की आधा दर्जन ग्राम पंचायत ताखा, कुदरैल, ककराही, बेलाहार, सोरों, राजीपुर की जमीन किसानों से क्रय की गई हैं। 96 प्रतिशत भूमि किसानों से क्रय की जा चुकी है। शेष भूमि को क्रय कराने का प्रयास किया जा रहा है। अन्यथा इसका अधिग्रहण कर लिया जाएगा। दिलीप विल्ड ग्रुप के अधिकारी सचिन जैन ने बताया कि कंपनी जरूरी औपचारिकतां पूरी कर रही है। शीघ्र ही ताखा क्षेत्र में संयत्र स्थापित कर काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं ताखा तहसीलदार श्रीराम यादव ने बताया कि कार्यदायी संस्था शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed