{"_id":"58124d904f1c1bc877bc4dba","slug":"keshav-said-in-etawah-sp-bsp-symbol-of-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में केशव बोले, सपा बसपा भ्रष्टाचार की प्रतीक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में केशव बोले, सपा बसपा भ्रष्टाचार की प्रतीक
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने संकल्प महारैली में सपा-बसपा को निशाने पर लिया। दोनों दलों को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए कहा कि इनके शासन में प्रदेश को लूटा गया है। कांग्रेस शासन में भी घोटालों की लाइन लगी रही। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाएगी। सत्ता में आने पर गुंडों को प्रदेश छोड़कर भागना पडे़गा।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा कि वह बूथ की सुरक्षा की चिंता छोड़ दें। गुंडों से बूथ की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल के लोग करेंगे। कार्यकर्ता सिर्फ वोटरों को बूथ तक पहुंचाने का काम करें। प्रदेश से गुंडागर्दी का अंत करने के लिए सपा को खत्म करना और भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इटावा-मैनपुरी और आसपास के जिलों में बूथ लूटने की घटनाएं होती हैं, वह चुनाव आयोग से हर बूथ की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बल से कराने की मांग करेंगे। भाजपा की सरकार बनी तो जमीन पर कब्जा करने वालों, खनन माफिया और अपराधियों से पूरा हिसाब लिया जाएगा। अगर सपा, बसपा और कांग्रेस मिलकर भी चुनाव लड़ती हैं तो भी भाजपा कड़ी टक्कर देगी और प्रदेश में 300 सीटों पर जीत दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कई बार भारत माता की जय का नारा लगवाया। भाजपाइयों का इससे मन नहीं भरा और जय श्रीराम का नारा लगाने लगे। अमित शाह मुस्कुराए और लोगों से पूछा कि क्या वह भी यह नारा लगाएं। भीड़ की हां पर शाह ने भी जय श्रीराम का नारा लगाया। शाह के भाषण के दौरान कई बार इसकी गूंज हुई।
पंडाल में भाजपाइयों ने स्थानीय लीडरों के नाम के नारे लगाने शुरू किए तो मंच पर बैठे जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे भड़क गए। उन्होंने नेताओं को हिदायत दी कि वे सर्मथकों को रोकें। ऐसी नारेबाजी पंडाल के बाहर करें। पंडाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री के नाम के ही नारे लगाएं। पंडाल में देखा गया कि भाजपाई अमित शाह और नरेंद्र मोदी के नाम की नहीं, अपने स्थानीय नेता के नाम की टोपी लगाए थे।
अमित शाह जैसे ही रैली को संबोधित करने को खडे़ हुए, भाजपाई भी खडे़ होकर उन्हें अपने मोबाइल में कैद करने लगे। कई लोगों ने कुर्सियों पर खड़े होकर उनके संबोधन का पूरा वीडियो बनाया। ऐसे में अन्य लोगों को दिक्कत हुई। वे इन लोगों को बैठाने के प्रयास में लगे रहे।
जेड प्लस श्रेणी प्राप्त अमित शाह की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी बहुत चौक न्ना रहा। रैली स्थल के साथ ही आसपास के सभी चौराहों पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। पंडाल के दो प्रमुख गेटों के अलावा पंडाल में बने ब्लॉकों की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारियों के पास थी। एसएसपी एन कोलांचि लगातार स्थिति पर नजर जमाए रहे।
अमित शाह की सुरक्षा में उनकी सिक्योरिटी व जिले का पुलिस प्रशासन इस तरह अलर्ट था इक महारैली का आयोजन करने वाले उन्नाव के पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक की कारों का काफिला भी वीवीआईपी गेट से प्रवेश नहीं पा सका। वाहन पास होने की जानकारी देने के बाद भी सिक्योरिटी ने एक न सुनी। कुछ देर बाद केवल ब्रजेश पाठक की ही गाड़ी को प्रवेश दिया गया।