{"_id":"59077e194f1c1b216544234d","slug":"keep-eye-on-land-mafiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू माफियों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू माफियों पर रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 01 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करतीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को जिले में तैनात की गईं पहली महिला डीएम सेल्वा कुमारी जे ने चार्ज संभाल लिया। चार्ज लेने के बाद वह मीडिया से मिलीं और सीधे विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेने गईं। उन्होंने कहा कि विकास और स्वच्छता उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही भूमाफियाओं पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
2006 बैच की आईएएस सेल्वा कुमारी जे इससे पूर्व कासगंज, एटा, कन्नौज, बहराइच और फतेहपुर में ये जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। जिले में आने से पूर्व वह फतेहपुर में तैनात थीं। वह सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे सबसे पहले कैंप कार्यालय पहुंचीं। एक बजे चार्ज लिया। इस दौरान उन्होंने सीडीओ पीके श्रीवास्तव व एडीएम जितेंद्र कुमार से यहां मौजूद दस्तावेज आदि के बारे में जानकारी ली। चार्ज लेने के डीएम कलेक्ट्रेट पहुंचीं और यहां पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार वह जनपद में जमीनों पर कब्जों के संबंध में जानकारी करेंगी। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को विकास कार्य समीक्षा बैठक लेने का फरमान भेज दिया। विकास भवन सभागार में दोपहर डेढ़ बजे बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन