{"_id":"616875c893bab73566671818","slug":"janaral-sekretaree-ne-numaish-parisar-ka-kiya-nireekshan-etawah-news-knp658332741","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल सेक्रेटरी ने नुमाइश परिसर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल सेक्रेटरी ने नुमाइश परिसर का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इटावा महोत्सव (जनपद प्रदर्शनी/ नुमाइश) के जनरल सेक्रेटरी व एसडीएम सदर एन राम ने गुरुवार को प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी को प्रदर्शनी परिसर के सभी चौक की साफ-सफाई कराने व बारिश की वजह से हो गए गड्ढों को भरने के निर्देश दिए।
एसडीएम सदर ने बताया कि प्रदर्शनी समिति की अध्यक्ष/ जिलाधिकारी श्रुति सिंह के निर्देश पर प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
शहर में 1910 से लग रही जनपद प्रदर्शनी एवं पशु मेला नुमाइश के नाम से ज्यादा लोकप्रिय है। इस बार प्रदर्शनी 28 नवंबर से शुरू होगी जो 26 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
पिछले साल कोरोना की वजह से नुमाइश तय समय पर भले न लग सकी, लेकिन इस साल फरवरी-मार्च में आयोजन हुआ जरूर, लेकिन वह बात नजर नहीं आई जो निर्धारित समय यानी नवंबर व दिसंबर में लगने पर होती है।
इस वजह से नुमाइश का लगना न लगना लोगों को रास नहीं आया। इसकी एक वजह यह भी रही कि विशाल पंडाल परिसर में एक माह तक दिन और रात में आयोजित होने वाले हर वर्गों के कार्यक्रम न होना भी रहा।
इस दौरान नगर पालिका परिषद के सफाई निरीक्षक आनंद कुमार व प्रदर्शनी कार्यालय से कमलेश पाल उपस्थित रहे।