{"_id":"6a970b96286770b3fa08576f","slug":"preeti-triumphs-in-math-olympiad-chhavi-secures-second-place-etawah-news-c-216-1-etw1004-148894-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गणित ओलंपियाड में प्रीति ने मारी बाजी, छवि को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गणित ओलंपियाड में प्रीति ने मारी बाजी, छवि को दूसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में मंगलवार को बेसिक विद्यालयों के कंपोजिट और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए विद्यार्थियों ने गणित के सवालों को हल कर अपनी तार्किक क्षमता और विषय की समझ का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रत्येक ब्लॉक से 10 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों से गणितीय ज्ञान, तार्किक क्षमता, समस्या समाधान, पैटर्न पहचानने और मानसिक गणना से जुड़े प्रश्न पूछे गए। कठिन सवालों को हल करने के लिए विद्यार्थियों ने खूब दिमाग लगाया। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय खितौरा, ब्लॉक महेवा की छात्रा प्रीति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय देशरमऊ, ब्लॉक बढ़पुरा की छवि दूसरे स्थान पर रहीं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय जाखन, ब्लॉक जसवंतनगर की नव्या और कंपोजिट विद्यालय खिरीटी, ब्लॉक चकरनगर के आयुष ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य प्रेमपाल सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि गणित केवल विषय नहीं, बल्कि तार्किक और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का माध्यम है। प्रतियोगिता के जरिये बच्चों में आत्मविश्वास और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया गया। आयोजन में नोडल आदर्श तिवारी, प्रशिक्षण प्रभारी ब्रजलाल और आनंद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर डॉ. विनीता सिंह, डॉ. अलका रस्तोगी, ब्रजेश पाल समेत डायट के प्रवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।