फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jam was spent in Basrehar for thirty-five hours

बसरेहर कस्बा में पौन घंटे लगा रहा जाम

Thu, 28 May 2020 09:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Jam was spent in Basrehar for thirty-five hours
फोटो संख्या 15 बसरेहर में जाम लगने से वाहन फंस गए। - फोटो : ETAWHA
बरेली-ग्वालियर हाईवे पर बसरेहर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे वाहनों की बेतरतीब आवाजाही से जाम लग गया।
विज्ञापन

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिखीं। बसरेहर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके करीब पौन घंटे बाद यातायात सुचारु कराया।
बसरेहर से होकर हाईवे गुजरा है। लिहाजा भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। लॉकडाउन अवधि में कस्बा की दुकानें भी एक तरफ की खुल रही है।
इसके बावजूद बृहस्पतिवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई। निकलने की जल्दबाजी में जाम जटिल होता गया।
तमाम लोग बगैर मास्क के सड़कों पर दिखे। कहीं भी निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन होता नजर नहीं आया। कस्बा में कमोवेश हर रोज वाहनों की अत्यधिक आवाजाही से इसी तरह के हालात पैदा हो रहे हैं।

जाम को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान पुलिस बल के साथ फंसे हुए वाहनों को निकलवाने में जुटे रहे। करीब पौन घंटा की कवायद के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed