फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jam-trapped ambulance, twin babies born

जाम फंसी एंबुलेंस, जुड़वा शिशुओं का जन्म हुआ

Sun, 21 Jan 2018 10:31 PM IST
इटावा
इटावा Updated Sun, 21 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
Jam-trapped ambulance, twin babies born
एंबुलेंस में जन्मे जुड़वा बच्चों के साथ जच्चा मनोरमा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर। एक प्रसूता को लेकर रविवार को आ रही 108 एंबुलेंस कस्बे में लगे जाम में फंस गई। करीब आधा घंटे से अधिक जाम लगने पर प्रसूता ने एंबुलेंस में ही जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया। जाम खुलने के बाद एंबुलेंस सीएचसी बसरेहर पर पहुंची। जच्चा एवं बच्चा दोनों ही सकुशल बताए गए हैं। चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उनवां संतोषपुर निवासी शिवराज सिंह की पत्नी मनोरमा देवी गर्भवती थी। रविवार को उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को बुला लिया। प्रसूता मनोरमा को एंबुलेंस लेकर आ रही थी। बसरेहर में जाम लगने से एंबुलेंस फंस गई। जाम के दौरान ही प्रसव पीड़ा तेज हो गई। कुछ ही समय में मनोरमा ने एंबुलेंस के अंदर ही जुड़वा बच्चे को जन्म दिया। उसको एक पुत्र व एक पुत्री हुई। बाद में एंबुलेंस सीएचसी पहुंची और प्रसूता को वहां भर्ती कराया। जच्चा व बच्चे दोनों ही सकुशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed