{"_id":"65be99602b450ad19301d3cc","slug":"instead-of-getting-nervous-prepare-for-the-exam-by-making-the-right-strategy-etawha-news-c-216-1-etw1002-108324-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: घबराने की बजाय सही रणनीति बनाकर करें परीक्षा की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: घबराने की बजाय सही रणनीति बनाकर करें परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन
इटावा। बोर्ड परीक्षा के लिए अब 20 दिन का ही समय शेष है। परीक्षार्थी तैयारियों में दिन-रात जुटे हुए हैं। कई परीक्षार्थियों में परीक्षा का समय नजदीक आने के कारण घबराहट भी है। मनोचिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा से घबराने की बजाय सही रणनीति बनाकर तैयारी करेंगे तो अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होंगे। 20 दिन का समय एक लिहाज से तैयारी के लिए पर्याप्त है। टाइम टेबल बनाकर विषयों की अच्छी से तैयारी पर ध्यान दें।
केस-एक
12वीं के छात्र ने बताया कि उसका पाठ्यक्रम अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उसे तैयारी में परेशानी हो रही है। अब कैसे उसके अच्छे अंक आ सकते हैं, इसकी चिंता सता रही है।
सुझाव-
- जितना पाठ्यक्रम पूरा है, उसे अच्छी तरह तैयार करें। इसके बाद शेष कोर्स को पढ़ने की कोशिश करें।
- कुछ विषयों को पढ़ने में कम समय लगता है। उन्हें अच्छे से पढ़ लें और बचे हुए समय में कठिन विषयों को भी देखें।
- मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। आत्मविश्वास बनाए रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।
केस-दो
हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र ने बताया कि जब भी वह पढ़ाई करने बैठता है तो उसका ध्यान अगले लक्ष्य की ओर चला जाता है और फिर पढ़ाई में मन नहीं लगता। जैसे-जैसे परीक्षा नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नींद बहुत आने लगी है।
विज्ञापन
सुझाव-
- अभी आपका लक्ष्य सिर्फ परीक्षा होनी चाहिए। उसी को केंद्रित करके पढ़ाई करें।
- याद रखे नए लक्ष्य को पाने के लिए पुराना लक्ष्य पूरा करना होता है।
- किसी भी विषय पर अच्छी पकड़ बनाने के लिए उसके छोटे-छोटे प्वाइंट बना लें।
- परीक्षा के समय किसी भी नई चीज को पढ़ने के बजाय पुरानी का अध्ययन करें।
विद्यार्थी कॉलम
यदि आपको पाठ्यक्रम के किसी विषय या मनोवैज्ञानिक दृष्टि से कोई परेशानी आती है तो हमारे मोबाइल नंबर 9528031737 पर व्हाट्सएप के माध्यम से बता सकते हैं। इसका समाधान हम विषय विशेषज्ञों और मनोचिकित्सकों के माध्यम से करवाने का प्रयास करेंगे। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी।