फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Information about traffic rules should be given from childhood: SSP

बचपन से ही दी जाए यातायात नियमों की जानकारी : एसएसपी

Mon, 26 Feb 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Information about traffic rules should be given from childhood: SSP
इटावा। यातायात नियमों के बारे में बचपन से ही बच्चों को सिखाया जाए। तभी बड़े होकर वह नियमों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और पालन करेंगे। पिछले साल की अपेक्षा हादसों में 17.2 प्रतिशत की कमी आई है। इसके लिए जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। लखीमपुर खीरी पहले नंबर पर है।
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी को 27 फरवरी को राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस में रहकर उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ाया है। यातायात जागरूकता के लिए रैलियां निकालींं। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक कराकर प्रचार-प्रसार कराया। इसका असर भी नजर आया। लोगों को जागरूक करने के लिए करीब 55 कार्यक्रम कराए गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि कई किशोर और नवयुवक बेतरतीब तरीके से वाहन चलाते हैं। इससे हादसा होने की आशंका रहती है। ऐसे में एक जागरूक नागरिक की तरह यदि हम बचपन से ही बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दें, तो सड़क हादसों में कमी आ जाएगी। यातायात की व्यवस्था भी बेहतर होगी। परिजनों को अभी से जागरूक होने की जरूरत है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को वाहन देते समय बरतें सावधानियां
- बच्चे जब बाइक, स्कूटी, साइकिल चलाएं तो परिवार का कोई वयस्क सदस्य अवश्य साथ हो।
- बाइक या अन्य वाहनों के ब्रेक चेक कर लें।
- दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। इसके बिना उन्हें वाहन न दें।
- बच्चों की आंखों की रोशनी कम होने पर वाहनों की लाइट जरूर जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed