{"_id":"6098214f8ebc3ec0d8342ae4","slug":"improvement-in-the-condition-of-both-corona-infected-lionesses-etawha-news-knp6275669147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित दोनों शेरनियों की हालत में हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित दोनों शेरनियों की हालत में हो रहा सुधार
विज्ञापन
इटावा। लॉयन सफारी में कोरोना संक्रमित शेरनियों जेनिफर और गौरी की तबीयत में सुधार हो रहा है। एक सप्ताह से खाना, पीना छोड़ देने वाली दोनों शेरनियों में से गौरी ने शनिवार से खाना शुरू कर दिया है। साथ ही उनमें मूवमेंट भी दिख रहा है। शेरनियों की हालत में सुधार आते देख सफारी प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
तीन दिन पहले सफारी में शेरनी जेनिफर और गौरी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद सफारी में नियुक्त शेरों के डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित निकले थे। इसके बाद पांच कर्मचारी भी संक्रमित निकले थे। कुछ कर्मचारियों का टेस्ट और कराया गया है और उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इन दोनों शेरनियों को सफारी में बने अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। यहीं उनका इलाज करने के साथ ही निगरानी भी रखी जा रही है। करीब एक सप्ताह से जेनिफर व गौरी ने खाना पीना छोड़ रखा था। उन्हें ड्रिप लगाई जा रही थी।
सफारी के सूत्रों के मुताबिक जेनिफर और गौरी की सेहत में सुधार के लक्षण साफ दिखाई देने लगे हैं। शेरनी गौरी ने भोजन लेने की शुरुआत कर दी है। हालांकि उसने कुछ ज्यादा नहीं खाया है। जेनिफर ने अभी कुछ नहीं खाया है। सफारी में जिन कर्मचारियों के परिवार रहते हैं, उनके परिजनों का भी टेस्ट कराया गया है। सफारी प्रशासन दोनों शेरनियों के इलाज के लिए विशेषज्ञों से भी सलाह-मशविरा कर रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।