फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal Yadav strongly targeted BJP, if voting is done properly, BJP will not win from anywhere

शिवपाल का पलटवार: भाजपा पर जमकर साधा निशान, बोले- अगर सही तरह से मतदान हो जाए, तो BJP कहीं से भी नहीं जीतेगी

Fri, 05 May 2023 02:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 05 May 2023 02:35 PM IST
सार

Shivpal Singh Yadav: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयानों पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि नौकरशाही के भरोसे चुनाव लड़ा जा रहा है। गड़बड़ियां कराने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन
Shivpal Yadav strongly targeted BJP, if voting is done properly, BJP will not win from anywhere
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले मे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि नौकरशाही के भरोसे चुनाव लड़ा जा रहा है। गड़बड़ियां कराने का प्रयास हो रहा है। अगर सही ढंग से मतदान हो जाए तो भाजपा कहीं से भी नहीं जीतेगी।

विज्ञापन

गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह ने सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार को हटाने की जरूरत है। इस भ्रष्ट सरकार से परेशान जनता हो चुकी है। अगर सही तरह से मतदान हो जाए तो भाजपा कहीं से भी नहीं जीत सकती है।
विज्ञापन

कहा कि केशव प्रसाद मौर्य बड़बोले मंत्री हैं। वह अपने विभागों से कुछ विकास नहीं करा सकते हैं और न ही किसी को रोजगार नहीं दे सकते हैं। भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई भी नहीं करते हैं, सिर्फ जनता को भ्रमित करते हैं। चाहते हैं कि जनता शिक्षित न हो, इनकी सोच यही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमकियों में नहीं आने वाली है जनता
भ्रष्टाचार में जांच के नाम पर धमकियां देते रहते हैं। अभी तक कितनी जांच करवा पाए हैं। कहीं पर भी कोई गड़बड़ी मिली ही नहीं है। छह साल में कभी जांच कराने की बात करते हैं, तो किसी को धमकाने की बात करते हैं। अब जनता धमकियों में आने वाली नहीं है।

कुश्ती महासंघ का मामला न्यायालय ही देखेगा
भारतीय जनता पार्टी की सरकार से नाराज हो चुकी है। नगरपालिका के बाद लोकसभा के चुनाव में भी जनता भाजपा को हटाने का काम करेगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मामले पर कहा कि यह मामला न्यायालय में चल रहा है, अब न्यायालय ही इसे देखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed