फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Home attack for not voting

समर्थन व मतदान को लेकर बवाल, आठ घायल

Tue, 20 Apr 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Home attack for not voting
इकदिल थाना क्षेत्र के दीनारपुर गांव में मंगलवार रात समर्थन व पक्ष में मतदान न कराने का आरोप लगा निवर्तमान प्रधान व प्रधान प्रत्याशी ने साथियों के साथ बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी के घर में हमला बोल दिया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य प्रत्याशी, उसके समर्थकों व परिजनों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। पथराव व फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायल दो महिलाओं समेत आठ लोगों को जिला अस्पताल भेजा। एक को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र की दीनारपुर ग्राम पंचायत से गांव के ओम प्रकाश बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। ओम प्रकाश इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद प्रत्याशी पंकज पाल का समर्थन कर रहे थे। ओम प्रकाश ने बताया कि गांव के निवर्तमान प्रधान व प्रधान पद के प्रत्याशी आशू यादव इस बात से नाराज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश का आरोप है कि रात करीब नौ बजे प्रधान प्रत्याशी पंकज पाल के भाई सुनील व अन्य समर्थकों के साथ घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान वोट और सपोर्ट न करने पर नगला पंक्षी गांव आशू ने साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया।
साथ बैठे लोगों व परिवार के लोगों को लाठी-डंडे से पीटा। ओम प्रकाश ने पथराव और तमंचों से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ओम प्रकाश, संजीव कुमार, भूरे सिंह, सुनील कुमार, उमेश, संगीता, अंशू, राजवीर को जिला अस्पताल भेजा है। इनमें राजवीर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया।

इधर, घटनास्थल पर सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
थाना प्रभारी के मुताबिक पंचायत चुनाव में समर्थन व मतदान को लेकर बीडीसी सदस्य प्रत्याशी व निवर्तमान प्रधान और प्रधान प्रत्याशी में झगड़ा हुआ है। तहरीर मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed