फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   High-speed car falls into ditch, five injured

Etawah News: तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, पांच घायल

Wed, 25 Mar 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
High-speed car falls into ditch, five injured
जसवंतनगर। प्राचीन ब्रह्माणी देवी मंदिर से मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सोमवार की रात खारजा झाल पुल के पास अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसमें सवार महिलाएं, बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन




बलरई थाना क्षेत्र के लखेरे कुआं चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर निवासी अनिल चौहान परिवार के साथ ब्रह्माणी मंदिर दर्शन कर वापस लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी कांति देवी, साली कामिनी, भांजी परी और शालिनी पत्नी दीपक चौहान सवार थीं।
विज्ञापन




बताया गया कि जैसे ही कार मंदिर के पीछे पीहरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित खारजा झाल पुल के पास पहुंची, सड़क और झाल के किनारे पर बनी खाई में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गए। गनीमत रही खारजा झाल में पानी कम था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed