फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

स्वास्थ्य कर्मी के पति और बेटी को डेंगू, आगरा रेफर

Wed, 23 Oct 2019 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
health
ंदीप तिवारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य कर्मी के पति और बेटी में भी डेंगू के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं। दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया है। तीन और मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनको मिलाकर मरीजों की संख्या 23 पहुंच गई है। पहले 17 लोगों में डेंगू के प्राथमिक लक्षण मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के लिए बने वाले एनआरसी की प्रभारी कमलेश शाक्य जिला अस्पताल में रहती हैं। अधिवक्ता पति दिनेश शाक्य और पुत्री सैफाली (23) को कई दिन से बुखार आ रहा है। दोनों तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती थे। फिजिशियन डॉ. वीके शाहू दोनों का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. साहू ने बताया कि दोनों में डेंगू जैसे लक्षण दिख रहे थे। दिनेश शाक्य की प्लेटलेंट्स घटकर 15 हजार रह गई थी। इसके चलते उन्हें आगरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. साहू ने बताया कि मंगलवार दोपहर संदीप तिवारी, शैलू और बुधवार को अनुज को भी डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। कई दिन से भर्ती उपासना देवी को चिकित्सा विवि सैफई कर दिया गया है।
डेंगू वार्ड में भर्ती अलकापुरी निवासी संदीप तिवारी पुत्र नरेश चंद्र तिवारी ने बताया कि करीब दस दिन से बुखार आ रहा है। प्लेट्लेट्स घटकर 25 हजार रह गई है। दो अलग-अलग जांच कराने पर डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।
कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी शैलू पुत्र मान सिंह ने बताया कि रिश्तेदारी में इटावा आए थे, यहां बुखार की चपेट में आ गए। डेंगू के लक्षण होने पर भर्ती होना पड़ा। प्लेटलेट्स घटकर 54 हजार रह गई है।
बुधवार की सुबह ग्राम चकवा(बसरेहर) निवासी अनुज पुत्र विनोद को भर्ती कराया गया। प्लेट्लेट्स 30 हजार रह गई है। डॉ. वीके ने बताया कि प्लेटलेट्स 20 हजार तक गिरने पर खतरा नहीं रहता है।

खून की उल्टी, पखाना के साथ खून आने, ब्लड प्रेशर कम होने, शरीर में लाल चकत्ते पड़ने पर मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है। सीरोलॉजी रिपोर्ट के बाद ही किसी मरीज को डेंगू पीड़ित कहा जा सकता है। सीरोलॉजी जांच चिकित्स विवि सैफई में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed