फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Doctors who have left the hospital are still on the portal.

Etawah News: अस्पताल छोड़ चुके डाॅक्टर आज भी पोर्टल पर जमे

Fri, 04 Sep 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Doctors who have left the hospital are still on the portal.
बकेवर। कस्बे के 50 शैया अस्पताल में सिर्फ सात डॉक्टर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। वहीं, पोर्टल पर अस्पताल में 11 डॉक्टरों की तैनाती दिखाई जा रही है। अतिरिक्त चार डॉक्टर काफी समय पहले ही त्यागपत्र देकर अस्पताल से जा चुके हैं। पोर्टल पर जगह रिक्त न दिखने से शासन स्तर से नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

50 शैया अस्पताल बकेवर में तीन साल पहले सीएमएस और तीन ईएमओ सहित 12 डॉक्टरों का स्टाफ था। इनमें एक सर्जन, महिला रोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ, पैथाेलाॅजिस्ट, दांत रोग विशेषज्ञ की तैनाती थी। नेत्र सर्जन को पिछले वर्ष सितंबर में तैनात किया गया था। अस्पताल में इस साल से बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज होना शुरू हुई है। फरवरी में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता गौतम व एक साल पहले नेत्र सर्जन डॉ. ऋतु माहेश्वरी ने पारिवारिक कारणों के चलते अस्पताल की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। शासन से अभी तक न तो उनके इस्तीफे मंजूर हुए है और न ही उन्हें नामंजूर कर वापस जॉइन करने का कोई निर्देश दिया गया है। पैथाेलाॅजिस्ट डॉ. रंजना अवस्थी जॉइनिंग के बाद पिछले तीन साल से व सर्जन डॉ. नरसिंह दो साल से गैरहाजिर चल रहे हैं। अभी 50 शैया अस्पताल में सीएमएस सहित कुल सात चिकित्सक हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूदा डॉक्टरों की संख्या की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसके साथ ही अस्पताल के लिए डॉक्टरों की मांग भी की गई है। - डॉ. संदीप गुलाटी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed