फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shera Pehalwan of Rajasthan won the prestigious 'Jhanda Kushti' bout.

Etawah News: राजस्थान के शेरा पहलवान के नाम रही झंडा कुश्ती

Fri, 04 Sep 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Shera Pehalwan of Rajasthan won the prestigious 'Jhanda Kushti' bout.
उदी। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में अजबपुर मड़ैया में एक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल में कुल 61 छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं। पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी अखाड़े में जुटे। मुख्य झंडा कुश्ती राजस्थान के शेरा पहलवान ने बिना कुश्ती लड़े ही अपने नाम की। शेरा से कुश्ती लड़ने के लिए कोई पहलवान दंगल में नहीं उतरा। उन्हें झंडा कुश्ती के लिए निर्धारित 15 हजार रुपये की इनामी राशि मिली। दर्शकों ने तालियों से शेरा पहलवान का उत्साह बढ़ाया। दंगल में जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

दंगल की झंडा कुश्ती चकरनगर के विकास पहलवान और महुआ शाला के राजा पहलवान के बीच हुई। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिसके बाद 5100 रुपये की इनामी राशि दोनों पहलवानों को बराबर दी गई। दूसरी झंडा कुश्ती भरतपुर के हेमू पहलवान और मटाटी के गोलू पहलवान के बीच हुई। यह मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ और 5100 रुपये की इनामी राशि दोनों में बांटी गई। आनंद भदौरिया, ब्रह्मलाल और पं. रामकुमार खलीफा ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed