फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

किशोरों के टीकाकरण में जिला प्रदेश में अव्वल

Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
health
इटावा। किशोरों के टीकाकरण में जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। 80 हजार 247 छात्र-छात्राओं के टीका लगाने का तय लक्ष्य पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भगवान दास ने कहा कि टीकाकरण में जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा की कार्यशैली सराहनीय रही है। उनके सहयोग से ही विद्यालयों में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो पाया। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया कि मौसम खराब होने के बाद भी टीकाकरण की रफ्तार धीमी नहीं होने दी। स्वास्थ्य विभाग के साथ उचित समन्वय स्थापित कर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास के सहयोग से समय-समय पर सुनियोजित रणनीति बनाई गई और क्रमबद्ध ढंग से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया गया।

जनता इंटर कालेज बकेवर, हिंदू विद्यालय जसवंतनगर, सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर ने टीकाकरण को रफ्तार देने में अच्छा योगदान दिया। अब छात्र-छात्राओं को दूसरी डोज लगवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ रणनीति तैयार कर विद्यालयों में टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed