फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He like all the poor are awakening: Ramkripal

ईश्वर करे राहुल जैसे सब गरीब हों: रामकृपाल

Fri, 11 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 11 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
He like all the poor are awakening: Ramkripal
पत्रकारों से वार्ता करते केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल सिंह यादव साथ में जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे व अन्य नेतागण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल सिंह यादव ने राहुल गांधी के गरीबों की झोपड़ी में जाना, लाइन में लगना महज ड्रामाबाजी करार दिया और कटाक्ष किया कि ईश्वर करे राहुल जैसे सब गरीब हों। गरीबी को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पढ़ा और भोगा है। इसलिए गरीबों के हित में कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन


एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने प्रश्न किया कि क्या काले धन को उजला करने के लिए 500 व 1000 रुपए के नोट का चलन खत्म करने के लिए समय दिया जाता। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तो गरीबी व अमीरी की खाई को बढ़ाया है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि कालाधन दीमक की तरह देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रही है। इसलिए कालाधन व भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए 500 व 1000 के नोट बंद किए है। यह साहस सिर्फ नरेंद्र मोदी ही दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने नोटों को वैन करने में कुछ समय देना चाहिए। इसके जवाब में उन्होंने प्रश्न किया कि क्या काले धन को उजला करने के लिए और समय दिया जाता? उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की जनता समझ रही है कि कौन काला धन रखने वाले है, कौन भ्रष्टाचारी है।


उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है वह प्रदेश में भाजपा की सरकार चाहती है। केंद्र में भी यूपी की वजह से ही भाजपा की सरकार बनी है। केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई है। यूपी के विकास के लिए पैसा दिया मगर यूपी की सरकार ने खर्च नहीं किया।


  वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता एवं अजय धाकरे, प्रशांतराव चौबे, कृपानारायन तिवारी, अवनीश राजपूत, विकास भदौरिया, जितेंद्र जैन हैप्पी, जितेंद्र गौड़ सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed