फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government not releasing budget for projects

Etawah News: इटावाः परियोजनाओं के लिए बजट जारी नहीं कर रही सरकार

Mon, 02 Jan 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government not releasing budget for projects
सैफई (इटावा) ः विजय रथ से उतरकर स्टेडियम में जाते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। तीन दिन से सैफई में रुके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को पत्नी सांसद डिंपल यादव के साथ विजय रथ से कस्बे में घूमे। उन्होंने अधूरी पड़ी परियोजनाओं को देखकर नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने सैफई की परियोजनाओं के लिए बजट जारी नहीं करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर एक बजे सैफई के अभिनव विद्यालय में पहुंचे। यहां से समाजवादी पार्टी के विजय रथ पर सवार होकर सैफई का भ्रमण करने गए। उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को देखा।
विज्ञापन

उनके साथ में उनकी पत्नी सांसद डिंपल यादव एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव एवं अनुराग यादव भी रहे। सबसे पहले वह सैफई महोत्सव ग्राउंड से होकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां निर्माणाधीन 500 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से अधूरे पड़े प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम व अंतरराष्ट्रीय तरणताल को भी देखा। मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल एसडीएम रामदयाल से छात्र-छात्राओं के बारे में जानकारी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में शुरू हुई विकास योजनाओं पर योगी सरकार ने ब्रेक लगा दिया है। योगी सरकार निर्माण के लिए सैफई की विकास योजनाओं को धन आवंटित नहीं कर रही है। इसी वजह से यह सभी योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह जिला मैनपुरी के लिए रथ से ही रवाना हो गए।

सपा नेताओं के घर जाकर की संवेदना व्यक्त
सैफई। पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव के चाचा के निधन पर सपा मुखिया ने गांव नग्ला कहरी में उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की। वहीं इसके बाद वह गांव उधमपुर निवासी सपा कार्यकर्ता नारद यादव के घर भी पहुंचे। उन्होंने चचेरे भाई के निधन पर उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed