फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Gopal became the district president, Sunil guarded office

गोपाल जिलाध्यक्ष बने, कार्यालय पर सुनील का पहरा

Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Gopal became the district president, Sunil guarded office
सपा कार्यालय पर नारेबाजी करते सुनील यादव के समर्थक कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समाजवादी पार्टी में हाईकमान के बीच चल रहा विवाद का असर गुरुवार को जिले में भी देखने को मिला। नवमनोनीत प्रदेश  अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से सपा जिलाध्यक्ष पद के लिए गोपाल यादव के नाम की घोषणा कर दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील यादव समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान उनके समर्थकों ने मुलायम सिंह यादव व शिवपाल के समर्थन में नारेबाजी की। देर रात तक वे कार्यालय पर डटे रहे। मालूम हो शीर्ष नेतृत्व के बीच विवाद शुरू होने के बाद एक दशक से जिलाध्यक्ष रहे अशोक यादव को हटाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सुनील सिंह यादव को जिलाध्यक्ष घोषित किया।
विज्ञापन


वह सक्रियता दिखा ही रहे थे कि गुरुवार को अचानक गोपाल यादव को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलते ही सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील यादव, जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, वरिष्ठ सपा नेता केके यादव के अलावा करीब एक सैकड़ा कार्यकर्ता दफ्तर पर एकत्रित हो गए। सुनील यादव पार्टी अध्यक्ष की सीट पर जाकर बैठ गए। कार्यकर्ता कक्ष और बाहर मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। देर रात तक पार्टी कार्यालय में सपाइयों का मजमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed