फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Girls secure the future of the country : kavind

बच्चियों से ही देश का भविष्य सुरक्षित: कोविद

Tue, 10 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 10 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Girls secure the future of the country : kavind
डा. अंबेडकर पुस्तकालय के पुस्तकों का अवलोकन करते राज्यपाल बिहार रामनाथ कोविद। - फोटो : अमर उजाला

भरथना। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद ने कहा कि जिस देश में बच्चियां सुरक्षित हैं, उस देश का भविष्य सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा इसीलिए दिया है। लड़कियों का मानसिक स्तर व मनोबल बढ़ रहा है। लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। समाज और देश के लिए  यह अच्छा संदेश है। वह सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया के पैतृक ग्राम नगरिया सरावा में शांती देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में स्थापित डा. अंबेडकर पुस्तकालय के  उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन


श्री कोविद नेे कहा कि  रामशंकर कठेरिया व उनकी पत्नी डा. मृदुला कठेरिया ने इस क्षेत्र में बालिका शिक्षा के लिए जो प्रयास किए हैं वे सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में दो कमियां पाई जाती हैं एक शिक्षा व दूसरा स्वास्थ्य। कठेरिया ने इस पिछडे़ क्षेत्र में लड़कियों के लिए विद्यालय खुलवाकर जहां शिक्षा का दीप जलाया है वहीं स्वास्थ्य शिविर लगवा कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की चिंता की है। श्री कोविद ने कहा कि कठेरिया ने डा. अंबेडकर पुस्तकालय को खुलवाकर लोगों को जानकारी का एक माध्यम प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी जी कहते थे कि बालिका की शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद अपने गांव में लड़कियों का विद्यालय खुलवाया था। शिक्षा से ही उन्नति का  मार्ग बनता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री ही नहीं है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि शिक्षा से चरित्र का निर्माण होता है। कौशल विकास योजना पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इससे रोजगार मिलेगा। विद्यालय खोलने  व स्वास्थ्य शिविर लगवाने की  रामशंकर कठेरिया, डा. मृदुला कठेरिया प्रशंसा की। पूर्व प्राचार्य डा. विद्याकांत तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया, डा. मृदुला कठेरिया ने उन्हें फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने वंदेमातरम गीत, स्वागत गीत व अंत में राष्ट्रगान गाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे, विक्रम अग्रवाल, गोपाल मोहन शर्मा, ग्राम प्रधान अजब सिंह, कृपा नारायण तिवारी, केके राज ने राज्यपाल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed