फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   girl student died due to train accident

छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 07 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 07 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
girl student died due to train accident
मृतक छात्रा रूबी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इटावा रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर ट्रैक पार कर प्लेटफार्म पर चढ़ते समय एक छात्रा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने छात्रा की पहचान उसके पास से मिले स्कूल के आईडी कार्ड से की।

विज्ञापन

रूबी (20) पुत्री हरीराम निवासी मुरैथा थाना इकदिल सोमवार सुबह घर से हैंवरा पीजी कालेज पढ़ने गई थी। वह साथियों के साथ दोपहर को इटावा स्टेशन पहुंची। दोपहर डेढ़ बजे प्लेटफार्म दो से वह चार अन्य साथियों को छोड़कर प्लेटफार्म एक पर पानी पीने गई। वहां से ट्रैक पार कर प्लेटफार्म दो पर जाने के दौरान अप ट्रैक पर उसे ट्रेन आती दिखी। रूबी ने तेजी से प्लेटफार्म पर चढ़ना चाहा लेकिन वह झारखंड संपर्क क्रांति की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। छात्रा के पास से उसके कालेज का आईकार्ड, मोबाइल पुलिस को मिला। परिजनों को सूचना दी गई। जीआरपी के अनुसार घटना के बाद मृतका का कोई साथी मौके पर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed