{"_id":"dd2960fc15d93caa87c3aee42e091c64","slug":"found-missing-teenager-s-body-throttled-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की गला घोंटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर से रविवार को साइकिल से मोबाइल ठीक कराने के लिए निकला किशोर लापता हो गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को उसका शव गांव से तीन सौ मीटर दूर से अरहर के खेत में पड़ा मिला। किशोर के पास से मोबाइल व उसकी साइकिल भी गायब थी। परिजनों ने लूट के बाद गला घोंटकर की आशंका जताई है।
विज्ञापन
बहादुरपुर गांव निवासी सियाराम पाल का पुत्र संदीप पाल उर्फ टिंकू (14) रविवार की दोपहर को साइकिल से ताखा में मोबाइल की मरम्मत करवाने के लिए निकला था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह किशोर का शव गांव से तीन सौ मीटर दूर अरहर के खेत में पड़ा मिला। किशोर का शव पड़े होने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने किशोर की हत्या पर रोष जताया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर भरतिया कोठी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शव का पंचनामा भरने की कोशिश की तो लोगों में आक्रोश भड़क गया और उन्होंने नारेबाजी करते हुए जिले के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
परिवारीजनों का आरोप था कि किशोर की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके पास से लुटेरों ने साइकिल व मोबाइल फोन भी लूट लिया। सूचना पर एसडीएम ताखा सुरेशचंद्र और सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
एसडीएम ने लोगों को परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने दो घंटे बाद शव को उठने दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस संबंध में किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।