फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   for Linepar area will be police station

लाइन पार क्षेत्र का थाना बनेगा

Thu, 19 Feb 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 19 Feb 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
for Linepar area will be police station
जलभराव से निजात के बाद लाइनपार क्षेत्र के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है। वर्षों से चली आ रही मांग पर अब लाइनपार क्षेत्र में जल्द ही जिले के 21वें थाने का निर्माण होगा। इसके निर्माण को शासन ने स्वीकृति दे दी है। बजट रिलीज होने के बाद थाने का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


थाना फ्रेंड्स कालोनी स्थित चौकी परिसर में बनाया जाने की योजना है। लाइन पार क्षेत्र में बनने वाले थाने में शहर के मोहल्लों के साथ ही करीब 35 गांवों को शामिल किया जाएगा।इटावा शहर की आधी आबादी लाइनपार क्षेत्र में बसती है। लंबे समय से लाइनपार क्षेत्र के लिए अलग से थाने की मांग चल रही थी।
विज्ञापन


चुनावों के वक्त यह मांग जोर पकड़ने के साथ ही कई बार चुनावी मुद्दा भी बनी। स्थिति यह है कि लाइनपार क्षेत्र के कई मोहल्ले सिविल लाइन, इकदिल के साथ ही बसरेहर और वैदपुरा थाने में आते हैं। लाइनपार क्षेत्र में कोई थाना न होने के कारण फरियादियों को कई किलोमीटर दूर स्थित ग्रामीण क्षेत्रों के थाने में जाकर गुहार लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन पार क्षेत्र के हजारों लोगों की मांग को सपा सरकार ने गंभीरता से लेते हुए थाने के निर्माण का हरी झंडी दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने थाना निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी। अफसरों ने थाने के स्वरूप को लेकर ब्लूप्रिंट तैयार करके शासन को भेज दिया है।

बजट रिलीज होते ही जिले के 21वें थाने का निर्माण शुरू हो जाएगा। सीओ सिटी और एसएसपी के पीआरओ ने सर्वे करके फ्रेंड्स कालोनी चौकी परिसर में ही थाने का निर्माण कराए जाने की रिपोर्ट अफसरों को दी है। इससे उम्मीद की जा रही है कि लाइनपार क्षेत्र का नया थाना फ्रेंड्स कालोनी स्थित चौकी परिसर में ही बनेगा।

चार थानों का कम होगा लोड
लाइनपार क्षेत्र का थाना बनने से जिले के चार थानों का वर्कलोड कम हो जाएगा। सिविल लाइन, इकदिल, बसरेहर और वैदपुरा थानों के गांवों व मोहल्लों को अलग करके लाइनपार क्षेत्र के थाना क्षेत्र में जोड़ा जाएगा। मोहल्लों और गांवों को चिह्नित करने का काम पूरा हो चुका है।

यह मोहल्ले और गांव होंगे शामिल
सिविल लाइन थाना क्षेत्र-सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला फ्रेंड्स कालोनी, शांति कालोनी, रामनगर, विजयनगर, पचावली, दतावली कोकपुरा, घूघटपुरा, इटगांव, संतोषपुर, नगला हीरा, पीताम्बरपुर, लोकासई, ऊसरा अड्डा, तुलसी अड्डा, गौरापुरा, सुल्तानपुरा, प्रभु का अड्डा, यशोदानगर, अजीतनगर, हरसौली को शामिल किया जाएगा।
इकदिल थाना क्षेत्र-इकदिल थाना क्षेत्र के दुर्गानगर, अशोकनगर, गांधीनगर, नई मंडी, जुगरामऊ, अड्डा गूलर, सुंदरपुर को नए थाने में शामिल किया जाएगा। बसरेहर थाना क्षेत्र-बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव उदयपुरा, लाखापुर तथा हरीहरपुर लाइनपार क्षेत्र के थाने में शामिल होंगे। वैदपुरा थाना क्षेत्र-वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव कुनेरा, बिचपुरी खेड़ा, अड़पुरा, नगला मुकुंदी को नए थाने में शामिल किया जाएगा।

यहां भी है थानों की जरूरत

भरथना व ऊसराहार के मध्य की दूरी करीब 23 किलोमीटर है। बीच में कोई थाना नहीं है। इस क्षेत्र में अपराधिक वारदातें भी अधिक होती हैं। वारदात के बाद थाना पुलिस को दूरी अधिक होने के कारण पहुंचने में समय अधिक लग जाता है। ऐसी स्थिति में ऊसराहार और भरथना के बीच एक थाने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसके अलावा भरथना क्षेत्र के साम्हों की दूरी भी काफी है। उस क्षेत्र में भी अपराधिक वारदातें भी काफी होती हैं। यहां पर भी एक थाने की जरूरत क्षेत्रीय जनता महसूस कर रही है।


शासन से थाना निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। साम्हो के साथ ही ऊसराहार व भरथना के बीच थाना निर्माण को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि प्रयास करें। पुलिस प्रशासन उनकी पूरी मदद करेगा।-डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed