{"_id":"633b2b02b468cc212431f97e","slug":"fire-on-farmer-in-land-dispute-etawah-news-knp721539615","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में किसान को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
भरथना। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे किसान को रविवार रात दबंगों ने गोली मार दी। पीड़ित ने जमीन के विवाद में गांव के दो लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच में आरोपियों की लोकेशन हैदराबाद में मिली है।
भरथना कोतवाली क्षेत्र के लोहड़ी (बाहरपुर) निवासी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पिता विनोद कुमार (45) रविवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इस दौरान गांव के ही दो लोगों ने उनके पेट में गोली मार दी। परिजन बाहर आए तो विनोद लहूलुहान पड़े थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मंसूर अहमद ने बताया कि घायल के बेटे की तहरीर पर गांव के दो सगे भाई राजीव कुमार और सुखवीर सिंह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है। दोनों पक्षों के बीच चार साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेजा गया है।