फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Fire in two transformers, water crisis in 400 houses

Etawah News: दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग, 400 घरों में पानी का संकट

Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 18 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire in two transformers, water crisis in 400 houses
(फोटो 08) पचराहा में धू-धू कर जलता ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बढ़ते तापमान का असर बिजली के ट्रांसफार्मरों पर देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह करीब नौ बजे पचराहा स्थित दो ट्रांसफार्मर की केबल में खराबी आने से तेज आवाज के साथ आग लग गई। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठतीं देख अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग के आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
सुबह ट्रांसफार्मरों में आग लगने की वजह से मोहल्ला भूरा, कसाब खाना, कटरा टेकचंद्र, कुंज, मिटेटी टोला, रंगरेजन टोला आदि मोहल्लों के करीब 400 घरों को पूरे दिन पानी का संकट झेलना पड़ा। भीषण गर्मी की वजह से घरों में पंखे चलने से शाम होने तक इन्वर्टर तक जवाब देने लगे। कूलर न चलने से लोग 42 डिग्री सेल्सियस के तापमान के चलते गर्मी से करीब दो हजार लोग व्याकुल रहे।
विज्ञापन


(फोटो 09 ) इकरार अहमद
व्यापारी नेता इकरार अहमद ने बताया कि सुबह करीब पौने नौ बजे फाल्ट होने की वजह से तार में आग लग गई। जल्द ही आग ट्रांसफार्मर में लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से लपटें उठने लगीं। बताया जर्जर तारों को फाल्ट होने के बाद उन्हें ही सही करके काम चलाया जा रहा है। तार बदल दिए जाते तो शायद ट्रांसफार्मर आग लगने से बच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताई परेशानी
(फोटो 10 ) मोहम्मद नदीम
पचराहा निवासी मोहम्मद नदीम ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली गुल हो गई। इस वजह से कई जरूरी काम ठप हो गए। दोपहर में गर्मी बढ़ने पर और भी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन बिजली के अलावा पानी संकट से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा बीमार लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों को दिक्कतें हुईं।

--------------
वर्जन
ट्रांसफार्मर ट्यूबवैल के डबल पोल पर रखा था। आग लगने की वजह ओवरलोड नहीं, बल्कि टयूबवेल के डबल पोल पर रखे 250 केवी के नीचे तार में फाल्ट होने की वजह से आग लगी। इस बीच ट्रांसफार्मर से तेल रिसने पर आग और तेज हो गई। पचराहा में रखे 250 केवी के दो ट्रांसफार्मर जल गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली विभाग को करीब 15 लाख की क्षति होने का अनुमान है।
- श्री प्रकाश, अधिशाषी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed