{"_id":"5e76411a8ebc3e767940d239","slug":"fire-in-the-overturned-car-after-hitting-the-divider-etawha-news-knp5517342177","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर पलटी सेंट्रो कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर पलटी सेंट्रो कार में लगी आग
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर पलटी हुई कार और उसमें लगी आग
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। चौबिया थाना क्षेत्र के तहत नीमासई गांव के पास एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उसमें धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में बिहार प्रांत के कार सवार तीनों छात्रों के चोटें आई हैं। जिन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
बिहार के सोपोर जिले के भोजा गांव निवासी सरोज यादव पुत्र जनार्दन यादव अपने गांव के दोस्त संतोष यादव पुत्र बृजेंद्र यादव और तुषार सिंह के साथ कार से अपने गांव घूमने आया था। यह तीनों युवक दिल्ली में पढ़ रहे हैं। शनिवार सुबह पांच बजे दिल्ली लौटते वक्त आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नीमासई गांव के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। पलटते ही तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। तीनों छात्र कार में फंस गए। हादसास्थल चौबिया व सैफई थाना क्षेत्रों की सीमा पर होने की वजह से पुलिस की दो गाड़ियां कुछ दूरी पर खड़ी थी। कार में आग लगी देख पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों छात्रों को कार से बाहर निकाला और यूपीडा एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सैफई पीजीआई भेजा।
सूचना पर चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव पहुंचे और जली हुई कार को एक्सप्रेसवे से हटवाया, जिससे वाहनों का आवागमन सुचारू हो पाया। छात्रों के हादसे में घायल होने की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है। कार में आग कैसे लगी। अभी इसका पता नहीं चल पाया है।