फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR registered against six people, including the husband, for contracting a second marriage after falsely claiming his wife was dead.

Etawah News: पत्नी को मृत बताकर किया दूसरा निकाह, पति समेत छह पर प्राथमिकी

Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people, including the husband, for contracting a second marriage after falsely claiming his wife was dead.
इकदिल। पत्नी को सड़क दुर्घटना में मृत बताकर बिना तलाक दूसरा निकाह करने के आरोप में पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष पर 20 लाख दहेज की मांग, गर्भावस्था के दौरान मारपीट, उत्पीड़न आदि गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चितभवन निवासी रोजिस मंसूरी ने बताया कि उसका निकाह 22 मार्च 2022 को नई बस्ती निवासी अरशद खान के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराली 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। उसका इलाज नहीं कराया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद पिता उसे मायके ले गए। बिना तलाक दिए पति ने उसे सड़क हादसे में मृत बताकर जून 2025 में दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता का कहना है कि इस दूसरे निकाह से संबंधित दस्तावेज भी उसने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

25 जून को अरशद खान की पहली और दूसरी पत्नी अपने-अपने परिजन के साथ उसके घर पहुंचीं। रोजिस ने आरोप लगाया कि ससुराल में दूसरे निकाह का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया था कि अरशद तीसरी शादी की तैयारी कर रहा है। इस दौरान ससुराल के बाहर काफी देर तक हंगामा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अरशद खान, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार दोपहर बाद ससुर फिरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed