फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   FIR against seven people including Zilla Panchayat member and his brother

Etawah News: जिपं सदस्य और उसके भाई समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी

Thu, 01 Oct 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
FIR against seven people including Zilla Panchayat member and his brother
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कुनैरा गांव में घर पर फायरिंग और परिवार को जानमाल की धमकी देने के आरोप में सपा के जिला पंचायत सदस्य सोनू यादव, उनके भाई आशुतोष यादव उर्फ टोनू समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुनैरा निवासी शिवांगी यादव उर्फ अश्वि यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की रात करीब 1:50 से दो बजे के बीच तीन लोग बाइक से उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने बंदूक से फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से घर में मौजूद परिवार के लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना से पहले आशुतोष यादव उर्फ टोनू कई बार फोन कर उसे और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन

आशुतोष अपने साथियों के साथ पहले भी हथियार लेकर घर पहुंचा था और धमकाया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास धमकी से संबंधित फोन रिकॉर्डिंग और वीडियो भी मौजूद हैं। आरोपियों ने उसकी कार को नुकसान पहुंचाया था। शिवांगी ने आशुतोष यादव, उसके भाई सोनू यादव, शमशेर, मानू समेत सात लोगों से भविष्य में जान-माल का खतरा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ परिवार की सुरक्षा की मांग की है। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फायरिंग की घटना से जुड़े साक्ष्य और आरोपों की भी जांच कर रही है। दोनों पक्षों का आपसी विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed