फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "Find the swimming pool water heating plant '

‘स्विमिंग पूल के पानी को गर्म करने का प्लांट लगाएं’

Thu, 17 Mar 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 17 Mar 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
"Find the swimming pool water heating plant '
निरीक्षण करती प्रमुख सचिव श्रम व खेल - फोटो : अमर उजाला
प्रमुख सचिव श्रम एवं खेल अनीता भटनागर जैन ने बुधवार को सैफई के निर्माणाधीन स्टेडियम व स्विमिंगपूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रोड के किनारे पौधरोपण करने और अधूरे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्विमिंग पूल को भरने और खाली करने की मोटरों को चेक करने के निर्देश दिए। कहा कि इस पूल में पानी को गर्म करने का प्लांट लगवाया जाए।
विज्ञापन



उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक कार्य कर रही फर्म को गुणवत्तापरक कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि वह क्वालिटी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अवशेष है उन्हें तेजी से पूरा कराएं, इसमें किसी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए। प्रमुख सचिव ने जिला क्रीड़ाधिकारी अर्जुन सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद अब तक ग्रेच्युटी आदि का भुगतान न होने की जानकारी मिलने पर कडी नाराजगी जताई और संबंधित लिपिक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इसके बाद प्रमुख सचिव अनीता भटनागर जैन ने इटावा नगर स्थित श्रम विभाग कार्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गंदगी पाए जाने एवं अव्यवस्थित ढंग से रखी सामग्री को देखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। कार्यालय में वर्क डिस्ट्रीव्यूशन न मिलने और श्रमिक पंजीकरण की सही जानकारी उपलब्ध न होने पर स्टाफ कर्मियों को आगाह किया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed