फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmers are spraying medicine to reduce moisture in the fields

Etawah News: खेतों में नमी कम करने के लिए दवा छिड़क रहे किसान

Wed, 13 Mar 2024 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 13 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers are spraying medicine to reduce moisture in the fields
इटावा/बकेवर। बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने आलू की खोदाई प्रभावित चल रही है। खेतों में नमी ज्यादा होने के चलते आलू की खोदाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसान नमी कम करने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं।
विज्ञापन

मार्च माह की शुरूआत में तीन दिन हुई बारिश ने आलू, सरसों व गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था। कुछ क्षेत्र में ओले गिरे थे। अधिक बारिश के कारण खेतों में खोदाई के लिए तैयार खड़ी आलू व सरसों की फसलों को नुकसान हुआ था। बारिश काफी होने से खेतों में पानी भर गया था। इससे आलू की खोदाई का काम बाधित हो गया। नमी के कारण खोदाई मशीन नहीं चल पा रही है। ऐसे में किसान नमी कम करने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि होली से पहले आलू खोद कर कोल्ड स्टोरेज में रख सकें।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि आलू की पैदावार कम होने से इस बार कीमतें अच्छी मिलने की उम्मीद है। जिले में 20 हजार हेक्टेयर आलू का रकबा है। आलू किसान नरेश पाल ने बताया कि आलू के खेत में नमी खत्म करने के लिए दवा का छिड़काव करना पड़ रहा है। पवन तिवारी ने कहा कि आलू में इस बार लागत बढ़ गई है, लेकिन पैदावार कम निकलने से भाव अच्छा है। आलू की खोदाई समय से हो जाए इसके लिए खेतों में दवा का छिड़काव भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता कॉलेज के उद्यान विभागाध्यक्ष एके पांडे ने बताया कि नमी को कम करने के लिए किसान दवा का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों को चिंता है कि आगामी दिनों में अगर मौसम फिर से बिगड़ा तो सबसे ज्यादा नुकसान आलू की फसल को होगा। इसलिए किसान जल्द खोदाई के लिए इस तरकीब को अपना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed