{"_id":"69c181c433cccdb554021623","slug":"fake-ias-officer-had-arranged-marriage-by-claiming-rented-house-as-his-own-etawah-news-c-216-1-etw1005-139792-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फर्जी आईएएस ने किराये के मकान को अपना बताकर रचाई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फर्जी आईएएस ने किराये के मकान को अपना बताकर रचाई थी शादी
विज्ञापन
फोटो 40: आरोपी प्रीतम निषाद। स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : स्रोत : विभाग
इकदिल। कस्बे में हाईस्कूल पास युवक ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर गोरखपुर की एक युवती से शादी रचा ली। विदाई के अगले ही दिन जब दूल्हे के झूठ सामने आया तो वधू पक्ष ने हंगामा कर अपनी बेटी को वापस ले गए जबकि दूल्हा मौके से भाग गया। परिजन के मुताबिक युवक ने किराये के मकान को अपना बताकर शादी रचाई थी।
आरोपी प्रीतम निषाद उर्फ लल्लू राम निवासी अंडवा की मड़ैया थाना बकेवर ने खुद को बड़ा प्रशासनिक अधिकारी बताकर गोरखपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार को झांसे में लिया। जालसाजी की हद तो तब हो गई जब उसने इकदिल के लुधियात मोहल्ले में एक किराये के मकान को अपना निजी बंगला बताकर लड़की वालों को दिखाया।
चचेरी बहन रश्मि के मुताबिक शादी से पहले वधू पक्ष घर देखने आया था लेकिन प्रीतम ने किराये के कमरे को अपना बताकर उन्हें पूरी तरह गुमराह कर दिया। 11 मार्च धूमधाम से शादी संपन्न हुई और दुल्हन विदा होकर इटावा आई। शक होने पर वधू पक्ष के लोग भी पीछे-पीछे वहां पहुंच गए। उन्होंने जब घर की असलियत और प्रीतम की शैक्षणिक योग्यता मात्र हाईस्कूल की जांच की तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
वहां जमकर हंगामा और मारपीट हुई। अपनी बेटी का भविष्य बर्बाद होता देख वधू पक्ष के लोग उसे तुरंत अपने साथ वापस ले गए। थानाध्यक्ष विक्रम चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपी की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। प्रीतम के जीजा भानु निषाद ने बताया कि प्रीतम पहले से ही शादीशुदा है। प्रीतम की पहली शादी जनपद औरैया के ग्राम दौलतपुर में शालू नाम की लड़की से हो चुकी है। उसके साथ तलाक भी नहीं हुआ है और उसने दूसरी शादी कर ली जो अपराध है।