{"_id":"61d494745180c938706c6d43","slug":"excited-2986-teenagers-got-vaccinated-etawah-news-knp6735642189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्साहित 2986 किशोरों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्साहित 2986 किशोरों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जनपद में 15 से 17 साल उम्र के छात्र-छात्राओं को लगाए जा रहे कोरोनारोधी टीके के दूसरे दिन मंगलवार को 35 केंद्रों पर 2986 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
जिले में 283 विद्यालयों में 1,10,924 किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। मंगलवार को शहर के जीजीआईसी, जीआईसी, जिला अस्पताल, मेडिकल केयर यूनिट में किशोरों ने उत्साहित होकर टीकाकरण कराया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि जिले के चिह्नित 283 विद्यालयों में 1,10,924 किशोरों के टीकाकरण करवाने को डीआईओएस राजू राणा से समन्वय स्थापित कर टीमों को टीकाकरण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी किशोरों से कोरोना प्रोटोकॉल को पालन करने की अपील की। बताया कि सोमवार को लगभग जनपद में 1700 बच्चों के टीकाकरण कराया गया था। जिला अस्पताल और मेडिकल केयर यूनिट में भी 15 से 17 वर्ष तक के किशोरों के लिए टीकाकरण केंद्र बनाया गया।
कहा कि जो स्कूल में टीकाकरण नहीं करवा पाए, वह इन केंद्रों पर आकर टीकाकरण अवश्य कराएं। किशोरों के अभिभावकों से अपील की कि बिना किसी हिचकिचाहट बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।
साथ ही शिक्षकों से भी आग्रह किया कि वह लक्षित उम्र के छात्र-छात्राओं एवं उनके माता-पिता को टीकाकरण को प्रेरित करें, जिससे अधिक संख्या में बच्चे टीकाकरण के लिए आएं।
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। उधर, महेवा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कमल नयन मेमोरियल इंटर कालेज लखना, बिहारी जी इंटर कालेज अहेरीपुर, पंडित रमेश चंद्र इंटर कालेज निवाड़ीकला में टीकाकरण किया गया।
निवाड़ीकला रमेश चंद्र इंटर कालेज में आयुष तिवारी ने टीकाकरण करवाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि घर में उसके अलावा सभी का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। वह काफी समय से किशोरों के टीकाकरण शुरू होने का इंतजार कर रहा था।
जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर 15 वर्षीय अनामिका ने टीकाकरण कराने के बाद बताया कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हमारा टीकाकरण न होने पर कभी-कभी डर पैदा कर देता था।
अब निश्चिंत हैं कि पहली डोज लग चुकी है। 28 दिन बाद दूसरी डोज लगेगी। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर प्रांजल ने टीका लगवाने पर खुशी व्यक्त की।
बसरेहर में पांच, ताखा में आठ भरथना में सात, महेवा में तीन, चकरनगर में दो, उदी में दो, जसवंतनगर में एक, सैफई में तीन केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।
पांच केंद्रों पर 560 बच्चों ने लगवाया टीका
बसरेहर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. विकास सचान के अनुसार, मंगलवार को भी पांच स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कोवैक्सीन का टीका लगाने का कार्य किया गया।
सोमवार के 539 टीकाकरण की अपेक्षा मंगलवार को 560 छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण कराया जो 21 अधिक है।
बसरेहर में मन भावति कुंवर जन सहयोगी इंटर कालेज, प्रहलाद स्मारक इंटर कालेज चौपला, असित इंटर कॉलेज गंगापुरा, लालाराम इंटर कालेज चंपानेर और जन सहयोगी बालिका इंटर कालेज में टीकाकरण किया गया।
भरथना में 240 किशोरों ने कराया टीकाकरण
भरथना। मंगलवार को दूसरे दिन 240 किशोरों का टीकाकरण किया गया। सीएचसी डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि सीएचसी सहित सात स्थलों पर 240 किशोरों का टीकाकरण किया गया।
पालिका में टीकाकरण कराने पहुंचे सोना दुबे ने बताया कि तीसरी लहर की आशंका के चलते सभी को टीकाकरण कराना चाहिए। दामिनी तिवारी ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के दौरान दर्द भी नहीं होता।
भरथना में विक्टर पब्लिक इंटर कालेज में छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवाई। महावीर नगर स्थित विद्यालय की प्रधानाचार्या अल्पना केसरवानी ने बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार के इस महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण ही सबसे कारगर उपाय है। छात्र आयुष ने बताया कि वह और उसके माता-पिता इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
छात्रा प्रियंका व जिकरा ने कहा कि टीकाकरण से पहले डर लग रहा था, लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद सुरक्षित महसूस हो रहा है। प्रबंधक रोहन सिंह उपस्थित रहे।