{"_id":"6a25b0d6a940a0f7cf09a72f","slug":"ex-husband-accused-of-making-threats-etawah-news-c-216-1-etw1005-144054-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पूर्व पति पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पूर्व पति पर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व पति पर रास्ता रोककर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चौबिया थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी हेमलता पत्नी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी पहली शादी नगला बिजई निवासी आदित्य के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि आदित्य के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर उनका तलाक हो गया। इसके बाद उसके पिता ने उसकी दूसरी शादी सतेंद्र कुमार निवासी राजपुर चौपुला के साथ कर दी।
आरोप है कि दूसरी शादी होने के बाद से ही उसका पूर्व पति आदित्य उससे रंजिश रखने लगा। वह जब भी अपने मायके हिंदूपुर बरौना कला थाना ऐरवाकटरा औरैया जाती है, तब आदित्य उसका पीछा करता है और कई बार गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच जून की दोपहर दो बजे खरगपुर सरैया के पास पुल के निकट आदित्य मिला, जिसने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने ऊसराहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी बलराज भाटी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।