Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etw news

Etawah News: दो इंटरसेप्टर वाहन से रफ्तार पर निगरानी, हो चुकी 19 की मौत

Fri, 20 Nov 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 20 Nov 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
etw news
इटावा। जिले में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के लिए यातायात पुलिस के पास महज दो इंटरसेप्टर वाहन हैं। इनके सहारे दो एक्सप्रेसवे, तीन नेशनल हाईवे और शहर के प्रमुख मार्गों पर रफ्तार की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

जबकि बीते 19 दिन में सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने के आंकड़े पर्याप्त संसाधन न होने की चुगली कर रहे हैं। वहीं अधिकांश हादसों में रफ्तार ही कारण सामने आया है।
विज्ञापन

जिले से आगरा-लखनऊ और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे गुजरते हैं। इसके अलावा आगरा-कानपुर, इटावा-बरेली और इटावा-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर भी दिन-रात वाहनों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए इंटरसेप्टर वाहनों में रडार गन लगाई गई हैं। इससे वाहनों की गति मापकर निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार मिलने पर चालान किया जाता है।
यातायात पुलिस के अनुसार, एक से 19 नवंबर तक तेज रफ्तार के मामले में 224 वाहनों के चालान किए गए हैं। इन पर कुल 4.48 लाख रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है। इसके बावजूद हादसों में लोगों की जान जाना रफ्तार नियंत्रण के प्रयासों पर सवाल खड़े कर रहा है।
जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर एक साथ निगरानी करना दो वाहनों के सहारे संभव नहीं है। ऐसे में अलग-अलग मार्गों पर नियमित चेकिंग और प्रभावी प्रवर्तन की जरूरत महसूस की जा रही है।
-----------
तीन घंटे मापते रफ्तार...रोजाना 11 से 12 वाहनों पर कार्रवाई
इटावा। सीओ यातायात ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस इंटरसेप्टर वाहनों में लगी रडार गन से प्रमुख मार्गों पर गुजरने वाले वाहनों की गति मापती है। निर्धारित सीमा से अधिक रफ्तार मिलने पर चालान किया जाता है। प्रतिदिन इंटरसेप्टर वाहनों के माध्यम से करीब 11 से 12 वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)


.............................
एक नजर में
तेज रफ्तार से हुए हादसे, 11 प्राथमिकी दर्ज
सिविल लाइन: 8 नवंबर को आवास विकास के पास बाइक की टक्कर से रुचि दुबे गंभीर घायल।
सिविल लाइन: 2 नवंबर को हरदासपुरा पुलिया के पास ई-रिक्शा की ट्रक से भिड़ंत, रामबाबू की मौत, तीन लोग घायल।
फ्रेंड्स कॉलोनी: 17 नवंबर को कुनैरा पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर से कुंदन की टांग टूटी, दो बच्चे घायल।
बकेवर: 7 नवंबर को सराय मिट्ठे के पास कार की टक्कर से अजीत सिंह की मौत।
बकेवर: 9 नवंबर को हरार्जपुर के पास कार की टक्कर से दृगपाल सिंह घायल, इलाज के दौरान मौत।
चौबिया: 10 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डीसीएम की टक्कर से चार भाइयों की मौत, दो बच्चे घायल।
इकदिल: 9 नवंबर को मानिकपुर मोड़ पर कार की टक्कर से चांद हुसैन गंभीर घायल।
जसवंतनगर: 11 नवंबर को मलाजनी मोड़ पर ट्रक की टक्कर से मुकेश कुमार की मौत, नाती घायल।
लवेदी: 14 नवंबर को दाऊदपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से सावन श्री की मौत।
सहसों: 5 नवंबर को चंद्रहंसपुरा में बाइक की टक्कर से अजगर सिंह घायल, इलाज के दौरान मौत।
ऊसराहार: 11 नवंबर को नगला झंडे की पुलिया पर बाइक की टक्कर से मिथलेश कुमारी की मौत, पति घायल।
..............................
दोनों इंटरसेप्टर वाहनों से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जाती है। मुख्यालय से निर्देश मिलने पर परिवहन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त अभियान भी चलाया जाता है। तेज रफ्तार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी।
-राम गोपाल शर्मा, यातायात सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed