{"_id":"6ac537d74372c2c7ca0aea77","slug":"etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1005-150940-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नवरात्र से पहले फलों के दाम बढ़े, सेब 100 के पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नवरात्र से पहले फलों के दाम बढ़े, सेब 100 के पार पहुंचा
Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03: फल मंडी में सेब की खरीदारी करते लोग। संवाद
इटावा। शारदीय नवरात्र शुरू होने से पहले ही फलों के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसमें सेब के दाम एक सप्ताह में 80 से बढ़कर 100 व 120 रुपये में पहुंच गए हैं। इसके अलावा केले के दाम 35 से 40 रुपये हो गए हैं। जबकि अंगूर प्रति किलो 60 से 80 रुपये में बिक रहा है। 50 रुपये प्रति किलो में मिलने वाला पपीता 60 रुपये में है।
सब्जी मंडी में सेब के भाव में सप्ताह पूर्व के मुकाबले 20 रुपये का अंतर आया है। नवरात्र उत्सव में अधिकतर लोग नौ दिन तक उपवास रखकर फलों का सेवन करते हैं। इसके अलावा पूजा अर्चना में भी फलों का इस्तेमाल होता है, जिसमें सेब व केला सबसे अधिक प्रयोग होता है। मांग बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में फलों के दाम और बढ़ सकते हैं।
फल विक्रेता राजू ने बताया कि राजधानी की फल मंडी में आने वाला सेब व केला बाहरी राज्यों से आता है। फलों के दाम बढ़ने का बड़ा कारण नवरात्र है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे फलों की मांग बढ़ेगी तो इसके दाम और भी बढ़ेंगे।