फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Ramgopal remained silent on correspondence between Akhilesh and Shivpal

इटावा : अखिलेश और शिवपाल के बीच पत्राचार पर चुप्पी साध गए रामगोपाल

Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Ramgopal remained silent on correspondence between Akhilesh and Shivpal
सपा कार्यालय पर सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेते राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। सं - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला कार्यालय में पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करने पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह के बीच चिट्ठी पत्री के बाद उपजे विवाद पर चुप्पी साध गए। उन्होंने बस इतना ही कहा कि इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष ही कुुछ कह सकते हैं। वह कुछ नहीं कहेंगे।
विज्ञापन

समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि जिले में एक दिन में 2500 सदस्य बनाये जा चुकेेे हैं। अभियान बराबर चलाया जा रहा है। हर बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एक सक्रिय सदस्य को 50 साधारण सदस्य बनाने होते हैं। इस तरह से हर बूथ पर 100 कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करना है। जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। सदस्यता बहियां भी कम पड़ रही हैं। लखनऊ जाकर प्रदेश कार्यालय से सदस्यता बहियां भिजवाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी को मजबूत बनाने वाले को ही संगठन में उचित सम्मान और पद दिया जाएगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं की सक्रियता भी देखी जाएगी। उसके आधार पर ही संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। इससे पूर्व उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव से सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी की। समाज के सभी वर्गों के लोगों को सदस्यता से जोड़ने के निर्देश दिए। शहर अध्यक्ष वसीम चौधरी, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, बृजेश कठेरिया, वीरू भदौरिया, संतोष यादव, विद्याराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed