{"_id":"60e9d7ea8ebc3ef625195763","slug":"etawah-news-violence-during-polling-in-badhpura-sp-city-assaulted-etawah-news-knp639424475","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़पुरा ब्लॉक में मतदान के दौरान उपद्रव, फायरिंग, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़पुरा ब्लॉक में मतदान के दौरान उपद्रव, फायरिंग, पथराव
विज्ञापन
इटावा। बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए हो रहे मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। उदी मोड़ स्थित ब्लाक कार्यालय के बाहर दो सौ से ज्यादा लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के सामने 20-30 राउंड गोलियां और पत्थर चलाए।
पुलिस कर्मियों से मारपीट व धक्कामुक्की की। भीड़ व वाहन रोकने के लिए लगाए गए अस्थाई बैरियर पलट दिए। बवाल में शामिल एक शख्स ने एसपी सिटी प्रशांत कुमार को भी नहीं बख्शा।
फायरिंग व पथराव के बीच फंसे एसपी को छोड़कर उनके मातहत पुलिस कर्मी जान बचाकर मौके से खिसक गए। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया।
आश्रू गैस के गोले दागे, फायरिंग की भी। तब करीब आधे घंटे बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका। डीएम व एसएसपी के मौके पर पहुंचने के बाद भी उपद्रवियों ने फायरिंग की।
विज्ञापन
पथराव व भगदड़ में कई लोगों के जख्मी होने की बात कही गई है। उपद्रवियों में अधिकांश ने अपने चेहरों को कपड़े से ढक रखा था। ताकि उनकी पहचान न हो सके।
जिले के बढ़पुरा ब्लाक को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा था। यहां भाजपा के गणेश राजपूत व सपा के आनंद यादव उर्फ टंटी के बीच सीधा मुकाबला था।
दोनों ही दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी। सुबह ही भाजपा विधायक सरिता भदौरिया व पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय धाकरे समेत कई नेता ब्लाक कार्यालय के बाहर पहुंच गए थे।
पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में सुबह तय समय पर मतदान प्रारंभ हुआ। दोपहर करीब एक बजे ब्लाक कार्यालय के पास से दो सौ से ज्यादा लोग पहुंच गए। उन लोगों ने हो-हल्ला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
भीड़ व वाहन रोकने के लिए लगाए गए अस्थाई बैरियर गिराकर उपद्रवी ब्लाक कार्यालय के करीब के पहुंच गए। गोलियां चलते ही पुलिस कर्मियों व मतदाताओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों के एक्शन पर आते ही उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद फोर्स के साथ उपद्रवियों की तरफ बढ़े। उसी दौरान एक नकाबपोश युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे एसपी सड़क पर गिर गए। यह देख पुलिस कर्मी पथराव व गोलीबारी के बीच फंसे एसपी को अकेला छोड़कर वहां से खिसक गए।
बाद में पुलिस और प्रशासनिक अफसर फोर्स के इकट्ठा करने के बाद उपद्रवियों की लाठी लेकर खदेड़ना शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद उपद्रवियों पर पुलिस खदेड़ पाने में सफल हो सकी। खास बात यह कि घटनास्थल पर डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद भी उपद्रवी नहीं डरे।
उन लोगों ने ब्लाक कार्यालय के पीछे से आठ -10 राउंड फायरिंग की। जब तक पुलिस वहां पहुंची उपद्रवी भाग चुके थे। इसके बाद भी उपद्रवियों ने रुक-रुक कर कई बार फायरिंग की।
मतदान समाप्त होने के बाद डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में ही मतगणना हुई। भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत को विजयी घोषित किया गया। उन्हें पुलिस की निगरानी में घर भिजवाने के बाद ही एसएसपी व डीएम ब्लाक कार्यालय के हटे।
बढ़पुरा ब्लाक में प्रमुख चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने उपद्रव किया है। उपद्रवियों में ज्यादातर ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। एसपी सिटी व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उपद्रवियों की धक्का-मुक्की व बदसलूकी की है।
उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग व पथराव किया। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। मौके से सात खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले की जांच और उपद्रवियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व फोटो देखे जा रहे हैं। मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कोई और किसी भी दल से जुड़ा भले हो। पुलिस की तरफ से फायरिंग नहीं की गई है। डा. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी इटावा
बढ़पुरा ब्लॉक से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत की जीत हुई है। पुलिस पर हुए हमले की जांच होगी। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। - श्रुति सिंह, डीएम, इटावा