फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Two interstate arms smugglers arrested

दो अंतरराज्जीय असलहा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Two interstate arms smugglers arrested
फोटो संख्या 22- तस्करों के पास से बरामद हुआ असलहा व कारतूस - फोटो : ETAWAH
इटावा। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने शनिवार देर रात टेंपो से उतरे दो अंतरराज्यीय असलहा तस्करों को 22 ख्वाजा रोड स्थित भदावरी भैंस संवर्धन फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि दोनों तस्करों के पास मौजूद बैग से बिहार में बनीं तीन पिस्टल, आठ तमंचे व 23 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार शाम को एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात कोतवाली पुलिस व एसओजी ने सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए दो लोग टेंपो से उतरकर फार्म की तरफ जा रहे थे। पुलिस टीम को देखकर दोनों भागने लगे।
विज्ञापन

उन्हें घेराबंदी करके पकड़ लिया गया। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम थाना चौबिया के नगला पीते गंगापुर गांव निवासी सिनोद व सैफई के मदैयापुर परासना गांव निवासी राघवेंद्र उर्फ भीम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के पास मौजूद बैग से बिहार की 32 बोर की तीन पिस्टल समेत 315 बोर के पांच तमंचे, 12 बोर के दो तमंचे, एक 7.65 एमएम का दोनाली तमंचा, 12 बोर के आठ कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस व 32 बोर के सात कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे असलहों का निर्माण कर उनकी बिक्री करते हैं।
पकड़े गए युवकों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी ने वार्कआउट करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की।
22 हजार में पिस्टल व पांच हजार में तमंचा
एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपी अंतरराज्यीय असलहा तस्कर हैं। यह लोग मध्य प्रदेश, बिहार व यूपी के कई जिलों में असलहों की तस्करी करते हैं। 22 हजार में पिस्टल व करीब पांच हजार रुपये में तमंचा बेचते थे। यह लोग मध्यप्रदेश, बिहार व यूपी के कई जिलों में 100 से अधिक असलहों की सप्लाई कर चुके हैं। हालांकि यह लोग असलहे कहां से ला रहे थे इसकी जानकारी पुलिस नहीं दे सकी।
जेल में बंद व्यक्ति से सीखा तौर तरीका
पुलिस पूछताछ में सिनोद ने बताया कि करीब चार साल पहले उसे मैनपुरी के किशनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में जेल भेजा था। जेल में उसका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ था।
उसने असलहा खरीदने व बेचने का तौर तरीका उसे सिखाया। जेल से बाहर आने के बाद उसने साथी राघवेंद्र को भी धंधे में शामिल कर लिया था। दोनों असलहों की तस्करी कर मोटी कमाई कर रहे थे।

एसपी सिटी ने बताया कि जिस व्यक्ति की बात दोनों तस्कर कर रहे हैं, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस तीनों की कुंडली खंगाले का प्रयास कर रही है। जल्द ही वह व्यक्ति भी गिरफ्तार किया जाएगा।

फोटो संख्या 21- - पुलिस गिरफ्त में अंतरराज्जीय असलहा तस्कर

फोटो संख्या 21- - पुलिस गिरफ्त में अंतरराज्जीय असलहा तस्कर- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed