फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,SP on three, PSP and BJP on one each

तीन सीटों पर सपा, एक एक पर प्रसपा और भाजपा को मिली जीत

Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
etawah news,SP on three, PSP and BJP on one each
इटावा। पांच ब्लाकों में शनिवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में तीन सीटों पर सपा, एक-एक सीट पर प्रसपा और भाजपा ने जीत दर्ज की। बढ़पुरा को छोड़कर बाकी चारों ब्लाकों में कड़ी सुरक्षा में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
विज्ञापन

सभी ब्लाकों के नतीजे आने के बाद आठ में से सपा को चार, प्रसपा को तीन और भाजपा को सिर्फ एक सीट पर जीत हासिल हुई है। क्षेत्र पंचायतों में सपा ने अपना दबदबा कायम रखा है। बढ़पुरा में भाजपा और सपा प्रत्याशी को बराबर मत मिले। इस पर हार जीत का फैसला लाटरी से हुआ। जिसमें जीत भाजपा प्रत्याशी को हासिल हुई।
विज्ञापन

चकरनगर में सपा की सुनीता को मिला ताज
चकरनगर। नामांकन के दिन दोनों प्रत्याशियों में झगड़े के बाद प्रशासन सतर्क दिखा। एक किलोमीटर का एरिया बैरीकेडिंग करके सील कर दिया गया। बीडीसी सदस्यों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जिलाधिकारी श्रुति सिंह, एसएसपी डॉ बृजेश कुमार ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता देवी ने अपने 25 वोटरों के साथ मतदान केंद्र पर विभिन्न रास्तों से एक साथ क्रमबद्ध तरीके से पहुंचकर मतदान किया।
एसडीएम चकरनगर ज्योत्सना बंधु ने दोनों प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के अंदर बुला कर अपनी मौजूदगी में 3 बजे वोटों की गिनती आरंभ करवाई। 3.15 पर परिणाम घोषित कर दिए गए।
एआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि चकरनगर ब्लाक प्रमुख बनी सपा प्रत्याशी सुनीता यादव को 35 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी राधा देवी को 5 मत मिले। 4 मत निरस्त कर दिए गए। जीत का प्रमाण पत्र सपा प्रत्याशी सुनीता देवी को दिया। यहां 44 बीडीसी थे, इन सभी ने मतदान में हिस्सा लिया।
बढ़पुरा में लाटरी से भाजपा को मिली जीत
उदी। बढ़पुरा ब्लाक में लाटरी ने भाजपा की किस्मत खोल दी। मतदान में मिले बराबर मतों के बाद फैसला लाटरी से हुआ। किस्मत ने भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत का साथ दिया और उसकी लाटरी लग गई।
बढ़पुरा में मतदान के दौरान जमकर बवाल होता रहा। यहां कुल 74 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में सपा के आनंद यादव टंटी और भाजपा प्रत्याशी गणेश राजपूत के बीच कांटे का मुकाबला हुआ।
दोनों को बराबर 37-37 मत मिले। बराबर मत मिलने पर राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार लाटरी पद्घति अपनायी गई। लाटरी पद्घति में पर्ची गणेश राजपूत के नाम के निकली। इसके बाद उनकी जीत की घोषणा की गई। भाजपा बढ़पुरा में अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रही।
भरथना में सपा की शानदार जीत
भरथना। ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में सपा प्रत्याशी विनोद दोहरे ने 61 मत पाकर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र को 20 मत मिले। दो मत निरस्त हो गए।
मतगणना के बाद निर्वाचित घोषित किये गए सपा प्रत्याशी की अनुपस्थिति में उनके प्रस्तावक पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव को एआरओ संजय कुमार ने प्रमाण पत्र दिया गया। भरथना में 83 बीडीसी सदस्य हैं, सभी ने मतदान में हिस्सा लिया।
भाजपा की रणनीति हुई फेल, सपा जीती
महेवा। ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा की रणनीति फेल हुई। तमाम दिग्गजों के बावजूद भी भाजपा सपा के चक्रव्यूह को तोड़ने में नाकाम दिखी। सपा प्रत्याशी पवित्रा दोहरे ने काफी बढ़त बनाते हुए 83 वोट प्राप्त किए।
भाजपा की बबिता राज को केवल 14 वोट मिले। पवित्रा दोहरे ने भाजपा प्रत्याशी को 69 मतों से पराजित किया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी विजय लक्ष्मी को 1 वोट मिला, जबकि 2 मत निरस्त हुए । यहां कुल 106 सदस्यों में 100 ने मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी बबिता राज सहित कुल 06 सदस्य वोट डालने नहीं आए।
56 वोट पाकर प्रसपा के दिलीप बने ब्लाक प्रमुख
इटावा। बसरेहर में 82 बीडीसी में 80 ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। सबसे ज्यादा 56 वोट पाकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी दिलीप यादव उर्फ बबलू जीते।
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राव सुनीत कुमार को 22 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। दीपक कुमार को एक मत मिला। एक मत खारिज हुआ। बीडीसी अशोक कुमार और मीना देवी ने वोट नहीं डाला। निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने परिणामों की घोषणा की।
प्रशासन ने व्हीलचेयर से डलवाया वोट
बसरेहर ब्लाक परिसर के गेट के बाहर दोनों पैरों से दिव्यांग बीडीसी सदस्य रिटौली तेजपाल मतदान करने पहुंचे। प्रभारी बीडीओ उमाकांत त्रिपाठी ने इस पर एक कर्मचारी से व्हीलचेयर वहां भेजी। बीडीसी सदस्य ने व्हीलचेयर से आकर वोट डाला। उसके बाद उसे वापस बाहर गाड़ी तक छुड़वाया।
200 मीटर पैदल चलकर पहुंचे मतदाता
जिला प्रशासन ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में कोई भी चूक न हो इसके लिए पोलिंग बूथ को जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया। 200 मीटर दूर बैरियर लगाकर सभी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई।
मतदान करने वाले बीडीसी 200 मीटर पैदल चलकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहीं रास्ते में अन्य दो जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए। पशु अस्पताल और चौराहे के बीच की सभी दुकानें बंद कराई गई। 50 -50 मीटर की दूरी पर कस्बे में कैमरे लगाये गए।
ब्लाक प्रमुख को पुलिस सुरक्षा में पहुंचाया घर
बसरेहर के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख दिलीप उर्फ बबलू यादव के जीतने पर उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया । इसके बाद प्रशासन ने उन्हें पुलिस सुरक्षा में घर तक पहुंचाया।
महेवा में रही अभेद्य सुरक्षा
ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रही। पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वहीं सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। पूरे कस्बे में आधा दर्जन से अधिक रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया।
खासकर अछल्दा चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, सब्जी मंडी तिराहे के अलावा ठाकुर जी मंदिर वाली गली आने पर पुलिया सिंचाई विभाग के डाक बंगले से आने जाने वाले रास्ते को पूरी तरह सील कर दिया गया। चुनाव प्रभारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, सीओ भरथना विजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बकेवर राजेश कुमार सिंह पूरे समय तक गश्त करते रहे।

बैरियर पर ही रोके गए अंशुल व केके राज
सपा समर्थक सदस्यों के साथ आए जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव और भाजपा समर्थक सदस्यों के साथ आये एससी आयोग के सदस्य व पूर्व विधायक केके राज को भी पुलिस ने बैरियर पर ही रोक दिया। 100 मीटर के दायरे में केवल क्षेत्र पंचायत सदस्य ही अंदर आने दिए गए।
निर्वाचित प्रमुखों का ब्योरा
क्रम ब्लाक निर्वाचित प्रमुख दल
1 सैफई मृदुला यादव सपा
2- भरथना विनोद दोहरे सपा
3- महेवा पवित्रा दोहरे सपा
4- चकरनगर सुनीता देवी सपा
5- बसरेहर दिलीप यादव प्रसपा
6- जसवंतनगर डा अंजलि यादव प्रसपा
7- ताखा प्रीती यादव प्रसपा
8- बढ़पुरा गणेश राजपूत भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed