फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Nagla Nariya road, water logging in the streets

गलियों में गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं ग्रामीण

Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Nagla Nariya road, water logging in the streets
जसवंतनगर। ग्राम नगला नरिया में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक में जलभराव हो गया है। लोगों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के कैलाश, सुशीला देवी, सरिता, गीता, गुड्डी ने बताया कि गांव के किनारे तालाब के आकार के गड्ढों में घरों का गंदा पानी भरता था। इन गड्ढों में बंद कर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

इससे घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्तों पर भरा रहता है। दो महीने से समस्या ज्यादा बढ़ गई है। जलभराव से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। अशोक, विनोद, प्रशांत ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के अनिल दुबे ने बताया कि जलभराव के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गांव से लगभग 800 मीटर दूरी पर तालाब है। तालाब तक नाला बना दिया जाए तो समस्या का समाधान हो जाएगा।

संगीता देवी ने कहा कि अगर समाधान नहीं कराया गया तो बारिश होने पर समस्या विकराल हो जाएगी। एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य ने कहा कि गांव में जलभराव की समस्या की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह और सचिव संजीव यादव को कार्ययोजना तैयार कर नाला बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed