फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Letter sent to SSP for action on the discriminant

केस डायरी पेश न करने पर विवेचक पर कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र लिखा

Fri, 16 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Letter sent to SSP for action on the discriminant
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए लूट के आरोपी को कोर्ट में न्यायिक रिमांड के लिए प्रस्तुत न करने व आरोपी को किसी अन्य स्थान पर रखने के मामले में विशेष न्यायाधीश (दंड प्रेक्षण क्षेत्र अधिकार) अवधेश कुमार ने विवेचक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी व एडीजी कानपुर जोन को पत्र लिखा है। कोर्ट ने दोषियों पर होने वाले कार्रवाई से अवगत कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शराब कारोबारी के मुनीम विनय कुमार से इकदिल थानाक्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर एक जुलाई को तमंचों के बल पर लगभग सात लाख रुपये की लूट हुई थी।
इस मामले में इकदिल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने पांच जुलाई को एनएच दो ओवरब्रिज पर मुठभेड़ में भरथना के नगला गजा निवासी मनोज कुमार उर्फ बंटी, नगला नया के रवि कुमार और सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान मनोज पुलिस की गोली से घायल हो गया था। पुलिस ने रवि व सुरजीत को 14 दिन तक क्वारंटीन सेंटर में रखा। जबकि मनोज को किसी अन्य स्थान पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी मनोज को कोर्ट में पेश नहीं किया। शुक्रवार को विवेचक ने कोर्ट ने अर्जी देकर कहा कि आरोपी मनोज को एंबुलेंस से लाया गया है। वह न्यायालय के बाहर है।
साक्ष्य संकलन की कार्रवाई बाकी है। इसलिए सभी आरोपियों का 14 दिन का रिमांड स्वीकार किया जाए। इस पर न्यायाधीश ने पांच जुलाई का आदेश देखा, तो उसमें रवि व सुरजीत को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, लेकिन मनोज के ब बाबत कोर्ट को कोई जानकारी पुलिस ने नहीं दी।
इसके साथ ही कोर्ट में पेश विवेचक मुकदमे की केस डायरी भी लेकर नहीं पहुंचे। इसे न्यायाधीश ने कोर्ट के आदेश का उल्लंघन मानते हुए एसएसपी व एडीजी को पत्र लिखा है।
इसके बाद न्यायाधीश ने सभी आरोपियों की 28 जुलाई तक की रिमांड को स्वीकृत कर दिया। वहीं आरोपी मनोज को जेल भेज दिया। 28 जुलाई को आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी होगी।

न्यायाधीश ने जेल अधीक्षक को जेल मैनुअल के मुताबिक आरोपी मनोज को चिकित्सा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है। यह जानकारी शासकीय अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed