फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Lakhs stolen from the merchant's house, took away the safe

निवाड़ीकला में व्यापारी के घर लाखों की चोरी, तिजोरी उठा ले गए

Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Lakhs stolen from the merchant's house, took away the safe
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : ETAWAH
निवाड़ीकला। बकेबर थाना क्षेत्र के कस्बा निवाड़ी कला में शुक्रवार की रात चोरों ने किराना व्यापारी के घर से नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

घटना के समय व्यापारी परिवार के साथ घर में ही सो रहे थे, लेकिन किसी को चोरों के आने-जाने की आहट नहीं लगी। शनिवार की नींद खुलने पर परिवार का घटना का पता चला। सूचना पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार, सीओ विजय सिंह व थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
कस्बा निवासी शहाबुद्दीन शुक्रवार देर शाम दुकान बंद करके घर पहुंचे। रात में उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद छत पर बने कमरे ने सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन

पास के कमरों में उनके बेटे इस्लाम और इरफान परिवार के साथ सो रहे थे। शहाबुद्दीन के मुताबिक रात करीब 12 बजे घर में घुसे चोर तिजोरी उठा कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर उन्हें व परिवार के लोगों को तिजोरी गायब मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबुद्दीन के मुताबिक तिजोरी में लगभग सात लाख रुपये, 200 ग्राम सोने के जेवरात थे। वह अपनी बहुओं के जेवरात भी अपनी तिजोरी में ही रखते थे।
उनके घटना की सूचना देने पर एसपी समेत कई अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोपहर में फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
डॉग स्क्वायड ने चोरों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसपी सिटी ने बताया की व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
बेटी की शादी के लिए रखे थे रुपये
शहाबुद्दीन ने बताया कि उन्होंने सात लाख रुपये का जुगाड़ बेटी की शादी के लिए किया था। जल्द ही उन्हें बेटी के हाथ पीले करने थे, लेकिन शादी के पहले ही चोरों ने नगदी व बेटी के लिए बनवाए गए जेवरात पार कर दिए। अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि बेटी की शादी कैसे करेंगे।

नाली में ईंट लगा दीवार फांदकर घुसे थे चोर
शहाबुद्दीन के घर में चोर मकान की पीछे की दीवार फांद कर घुसे थे। चोरों ने दीवार पर चढ़ने के लिए नाली में ईटों को चट्टा बनाया था। चोर तिजोरी (बड़ी गुल्लक नुमा) को कमरे में नहीं तोड़ और खोल सके, तो उसे उठाकर मकान की छत पर ले जाकर खोलने का प्रयास किया। असफल होने पर तिजोरी लेकर भाग गए। अभी तक तिजोरी का भी पता नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed