{"_id":"5e3469c78ebc3e4b19023910","slug":"etawah-news-gun-shot-etawha-news-knp5417191137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में किशोरी को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में किशोरी को लगी गोली
विज्ञापन
इटावा। शहर के मोहल्ला धौकरन टोला पिता की लाइसेंसी बंदूक से संदिग्ध हालात में गोली चलने से किशोरी घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने बंदूक जब्त कर ली है। एसएसपी ने कहा कि गोली लगने के एंगल और वजह की जांच कराई जा रही है। पिता और भाई का कहना है कि लड़की ने खुद को गोली मारी है।
धौकरन टोला निवासी रमेश कुमार बाथम शटरिंग ठेकेदार के पास मेट का काम करते हैं। उनके पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। शुक्रवार सुबह रमेश, बड़े बेटे अमित के साथ काम पर गए थे। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो बेटियां स्कूल गई थीं और दो प्रीति व रानी (16) मां के साथ थीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। प्रीति व उसकी मां कमरे में पहुंची तो रानी खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। मां के चीखने पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। सूचना पर रमेश व अमित भी घर पहुंच गए। अमित रानी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, इमरजेंसी में तैनात डॉ. पीयूष त्रिपाठी ओर डॉ. शिवम राजपूत ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली सीने के दायीं आरपार हो गई। कोतवाल अनिल मणि त्रिपाठी ने मौके पर जांच की और पिता की लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर ली। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पिता रमेश ने बताया कि रानी संतानों में तीसरे नंबर पर है। अमित ने बताया कि बहन गुरुवार से किसी बात पर रो रही थी। शुक्रवार को उसने खुद को गोली मार ली। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सीओ सिटी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी गोली मारने की वजह साफ नहीं हुई है। फायर के एंगल आदि की जांच पूरी होने पर साफ होगा कि गोली मारी गई है या लड़की ने खुद पर फायर किया है।